For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1000 छक्के पूरे करने के लिए नेपाल जाएंगे क्रिस गेल, फैंस को दिया खास मैसेज

नई दिल्ली। 'यूनिवर्स बाॅस' क्रिस गेल एक बार फिर टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार हैं। गेल की उम्र 40 साल हो गई है लेकिन क्रिकेट खेलने के प्रति उनका जुनून कम नहीं हो रहा। यही कारण है कि दुनियाभर की टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। गेल फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मैच तो नहीं खेल रहे लेकिन टी20 लीग में धमाल मचाए हुए हैं। गेल टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे करने के लिए बेहद करीब हैं। इन्हें पूरा करने के लिए वो अब नेपाल जाएंगे।

फैंस को दिया खास मैसेज

फैंस को दिया खास मैसेज

जी हां, गेल अब पाल में क्रिकेट लीग खेलने को तैयार हैं। गेल ने इसकी जानकारी अपने फैंस को खास मैसेज देते हुए दी है। काठमांडू में 29 फरवरी से शुरू हो रहे नेपाल के घरेलू टी20 टूर्नामेंट एवरेस्ट प्रीमियर लीग में पोखरा राइनोज की ओर से गेल खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने ट्विटर पर इसका ऐलान करते हुए कहा, ''मैं सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता, एवरेस्ट प्रीमियर लीग के लिए नेपाल जाऊंगा. आइये और मेरी टीम पोखरा राइनोज का समर्थन करें। नेपाल... गेल के तूफान के लिए तैयार हो जाओ।''

गेल का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हाल ही में चट्टोग्राम के लिए खेले थे

हाल ही में चट्टोग्राम के लिए खेले थे

गेल ने हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में चट्टोग्राम चैलेंजर्स की ओर से खेला था। बीपीएल में क्वालिफायर मुकाबले में चट्टोग्राम चैलेंजर्स के लिए राजशाही राॅयल्स के खिलाफ जिस अंदाज में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी, उसे देख लगता नहीं कि गेल के खेल पर बढ़ती उम्र का असर पड़ रहा हो। गेल ने 24 गेंदों में ही 60 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चाैके तो 5 छक्के शामिल रहे थे। ।

पूरे करेंगे 1000 छक्के

पूरे करेंगे 1000 छक्के

गेल अभी तक 404 टी20 मैच खेल चुके हैं, इस दाैरान तो उन्होंने चाैकों-छक्कों से ही 9,972 रन बना दिए हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि गेल भागने में नहीं भगाने में विश्वास रखते हैं। गेल का टारगेट नेपाल की लीग में टी20 करियर के 1000 छक्के पूरे करने पर होगा। गेल अभी तक 978 छक्के लगा चुके हैं। वे 1026 चाैके जड़ चुके हैं। अगर गेल 22 छक्के लगा लेते हैं तो वह 1000 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Story first published: Friday, January 31, 2020, 12:06 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+