नई दिल्ली। आईपीएल का खुमार इन दिनों सभी पर चढ़ा हुआ है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं, खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत से पहले जब खिलाड़ियों को खरीदने का सिलसिला चल रहा था तो सभी खरीदार ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे थे जो उनकी टीम को सफलता दिला सके, गौरतलब हो की क्रिस गेल उन दिनों फॉर्म में नहीं थे,ऐसे में कोई भी खऱीदार उनको अपनी टीम में शामिल करने का खतरा नहीं उठाना चाहता था, यहां तक की आरसीबी ने भी क्रिस गेल को अपनी टीम में शामिल करने से हाथ पीछे कर लिया। अंतिम समय में पंजाब के मेंटर सहवाग की सिफारिश पर गेल को टीम में शाीमिल किया गया। जो लोग गेल की आलोचना कर रहे थे उनके फॉर्म के बारे में तरह-तरह की बात कर रहे थे गेल ने उनका जवाब अपने बल्ले से दिया। गौरतलब हो की गेल ने पंजाब की तरफ से 4 मैचों में ही 252 रन बना दिए हैं। उन्होंने इस सीजन एक शतक भी लगाया है।
आरसीबी को सुनाया खरी-खरीः एक समय था जब आरसीबी के स्टार बल्लेबाजों में क्रिस गेल का नाम शुमार था, लोग उनके लंबे-लंबे छक्के चौके देखने के लिए मैदाम में जाते थे,लेकिन गेल का फ़ॉर्म थोड़ा खराब हुआ तो उनकी इस टीम ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया और उन्हें अपनी टीम में शामिल तक नहीं किया। गेल ने एक खेल समाचार पत्र से कहा की आरसीबी के इस रवैये से वो बेहद दुखी थे क्योंकि उन्हें टीम में शामिल करने के लिए उन्हें फोन किया गया था लेकिन बाद में उन्हें कोई फोन नहीं आया। उनसे जब यह सवाल किया गया की आरसीबी के लिए आप भीड़ जुटाने वालों में से थे तो उन्होंने कहा की मैं ऐसा करने वालों में से एक नहीं था बल्कि ऐसा करने वाला एक मात्र खिलाड़ी था। उन्होंने कहा अभी मेरा सपना है की मैं पंजाब को आईपीएल जिताने के बाद अगले साल होने वाले विश्वकप में वेस्टइंडीज को विश्वकप जिताना चाहते हैं।