मैच फीस इतनी कम की गेल ने कर दिया दान, बोले बोर्ड को झटका लगना जरूरी
नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप में जिस तरह से वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार जीत दर्ज की और कप्तान डरैन सैमी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर जमकर हमला बोला उसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल उनके समर्थन में उतर आये हैं।
Video- लाइव टीवी पर जमकर थिरके चैंपियन की धुन पर ब्रायन लारा
क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के संघर्ष को सही संघर्ष बताया और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को जो मैच फीस दी उसे मजाक बताते हुए लेने से इनकार कर दिया।
क्रिस गेल ने इस राशि को दान देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सैमी ने जो भी कहा वह शत प्रतिशत सही है और मैं उसका पूरी तरह से समर्थन करता हूं। गेल ने कहा कि इस जीत के बाद वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड को झटका लगना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सैमी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन मैंने नहीं लिया है।
गेल ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट और ओडीआई के लिए लायक नहीं हूं और मुझे लगता है ये हमारा आखिरी गेम था। अगले साल उम्मीद है वेस्टइंडीज के क्रिकेट फैंस हमें एक बार फिर से देख सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
