टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्‍लेबाज बने क्रिस गेल

By Sachin Yadav

राजकोट। रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु के सलामी बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। राजकोट में खेले जा रहे मैच में जैसे ही क्रिस गेल ने 3 रन बनाए, तो 10,000 रन के आंकड़े को छू लिया।

क्रिस गेल ने 290 मैच खेलकर टी-20 में 10,000 रन बनाए हैं। गेल के बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकलम हैं, जिन्होंने अभी तक 271 मैच खेलकर 7,524 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने 17 मैच बाद इस मैच में फिफ्टी बना पाए। इस मैच में क्रिस गेल 77 रन बनाकर आउट हुए।

इस मैच की शुरुआत से पहले ही 37 वर्षीय गेल टी-20 क्रिकेट में 9997 रन बनाकर दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। टी-20 क्रिकेट मे 10,000 के आंकड़े के अलावा गेल के नाम पहले ही सबसे ज्यादा 18 शतक और सबसे ज्यादा 60 बार पचास रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। तीसरे नंबर पर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज ब्रेड हॉज हैं जिन्‍होंने अभी तक 7338 रन, चौथे नंबर पर डेविड वार्नर जिन्‍होंने अभी तक 7156 और कीरोन पोलॉर्ड 7087 रन बनाकर पांचवें नंबर हैं।

Story first published: Tuesday, April 18, 2017, 21:12 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+