Live Interview : क्रिस गेल ने महिला रिपोर्टर को दिया दारू और डेट का ऑफर, देखें वीडियो
नई दिल्ली। क्रिस गेल लोगों के बीच में जितना अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय हैं उतना ही वो अपनी निजी जीवन के बिंदासपन और अय्याशी के लिए बदनाम भी है। भले ही उनके कल्चर में क्रिस गेल को एक विलासी व्यक्ति के रूप में देखा जाता हो लेकिन देश से बाहर अक्सर बाकी लोग उनकी बिंदासी हरकतों से नाराज हो जाते हैं।
ताजे वाकये में तो उन्होंने सारी सीमाएं ही लांघ दी है। क्रिस गेल ने एक स्पोर्टस चैनल की लोकप्रिय पत्रकार पर सेक्सी कमेंट कर डाला वो भी लाइव इंटरव्यू के दौरान और यही नहीं उन्होंने उसे अपने साथ ड्रिंक करने और डेट चलने का ऑफर भी दे दिया।
क्रिस गेल ने महिला रिपोर्टर के दिया दारू और डेट का ऑफर
गेल ने जिस पत्रकार के साथ यह सब किया है वो हैं टेन की रिपोर्टर मेल मेकलॉघलिन। ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश के एक मैच में 15 बॉल में 41 रन बनाने वाले गेल से जब रिपोर्टर ने उनकी इनिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने मैच के बाद साथ में शराब पीने और डेट पर जाने का ऑफर दिया। गेल ने कहा कि तुम्हारी आंखों में चमक लाने के लिए तो मैंने इतनी बढ़िया इनिंग खेली है। गेल की इस घटिया हरकत पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना हो रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
