मुंबई। वेस्टइंडीज के आतिशी लेकिन विवादित क्रिकेटर क्रिस गेल बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि भले ही उन्हें हिंदी समझ आये ना आये लेकिन वो अमिताभ की कोई फिल्म छोड़ते नहीं है। उन्हें अमिताभ का स्टाइल काफी पसंद है।
इसलिए जब अपनी मोहब्बत को व्यक्त करने का उन्हें मौका मिला तो वो चूके नहीं उन्होंने तुरंत ही वो काम किया जिसे देखकर अमिताभ पूरी तरह से भाव-विभोर हो गये।
क्रिस गेल ने अमिताभ को अपना फेवरेट बैट स्पार्टन गिफ्ट किया है। उन्होंने गिफ्ट देते वक्त की तस्वीर भी ट्वीट की है जिसे आप भी देखिये..
Proud to gift my Spartan bat to a legend @srbachchan, love his movies & his style, legend. Thanks @spartancricket pic.twitter.com/VvoJxV3ynY
— Chris Gayle (@henrygayle) 26 February 2016