VIDEO: गेल ने जड़ा 121 मीटर लंबा छ्क्का, गेंद पहुंची सीधी स्टेडियम के बाहर

नई दिल्ली। विंडीज के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल ने करीब 6 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में वापसी की। वापसी भी ऐसी रही कि दुनिया बस देखती ही रह गई। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस में हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 129 गेदों में 135 रनों का शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 चाैके जबकि 12 छक्के शामिल रहे। गेल का इस दाैरान 21 मीटर लंबा छ्क्का देखने को मिला जिसे देख फैंस खुश हो गए।

स्टेडियम के बाहर भेजी गेंद
गेल के लंबे छक्के का नजारा मैच के 27वें ओवर में देखने को मिला। ओवर फेंकने आए तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट। इस दाैरान ओवर की दूसरी गेंद पर गेल ने डीप मिड विकेट की ओर बड़ा शाॅट खेला और गेंद को सीधा स्टेडियम के बाहर भेज दिया। यह 121 मीटर लंबा छक्का रहा। छक्का खाने के बाद प्लंकेट भी गेल का दम देख हैरान रह गए थे। गेल के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 477 छक्के दर्झ हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 476 छक्के लगाए थे।

शतक पर फिर गया पानी
हालांकि विंडीज के गेंदबाजों ने गेल की शतकीय पारी पानी फेर दिया। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंंड के सामने 361 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लेकिन जवाब में इंग्लैंड ने तेज शुरूआत करते हुए 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से ओपनर जेसन राॅय ने 85 गेंदों में 123 , जबकि जो रूट ने 97 गेंदों में 102 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 14:23 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+