For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : विकेट लेने पर 'जश्न' मनाना क्रिस गेल को पड़ा महंगा, हो गए चोटिल

नई दिल्ली। खुद को टी20 क्रिकेट का निर्माता कहने वाले विंडीज के खतरनाक ओपनर क्रिस गेल इस बार इंग्लैंड एंड वेल्स में अपना आखिरी आईसीसी विश्व कप खेल रहे हैं। फैंस को खुश करने के लिए ना वो बल्ले से कोई कसर छोड़ना चाह रहे हैं और ना ही इंटरटेनमेंट करने में। विश्व कप दाैरान गेल के कई वीडियो वायरल हुए जो देखते ही देखते वायरल हुए। विंडीज लीग के 28वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरी। इस दाैरान गेल ने एक विकेट झटका, जिसका 'सेलिब्रेशन' उन्होंने ऐसे मनाया कि चोटिल होकर मैदान के बाहर लाैटना पड़ा।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि बल्लेबाज राॅस टेलर शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन उनकी पारी पर विराम लगाया गेल ने। न्यूजीलैंड के लिए 35वां ओवर गेल फेंकने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर मिड ऑफ के लिए शाॅट खेला जहां खड़े जेसन होल्डर ने कैच लपकते हुए गेल के खाते में विकेट डाल दिया। लेकिन इसके बाद गेल ने जिस अंदाज में जश्न मनाया उसे देख लगा कि मामला गंभीर बन गया है क्योंकि गेल ने अपना दाहिना हाथ ऊपर उठाया और इसके बाद अपना कंधा पकड़ लिया। कंधा पकड़ते ही गेल जश्न मनाने से रूक गए। दर्शकों को लगा कि उनके कंधे में खिंचाब आ गया और सभी दर्शकों ने हूटिंग के जरिए हैरानी जताई लेकिन इसके बाद गेल हंसते हुए नजर आए और अपना पूरा ओवर किया। फैंस को उम्मीद थी कि गेल फिर ओवर करवाएंगे पर इस बार सेलिब्रेशन महंगा पड़ गया। गेल को मैदानछोड़कर बाहर जाना पड़ा। फिर वह वापस मैदान पर नहीं आ सके क्योंकि उनके कंधे में सच में खिंचाब आ चुका था।

बता दें कि गेल ने 2 ओवर फेंकते हुए 8 रन देकर केन विलियमसन व टेलर के बीच की साझेदारी तोड़ी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की। टेलर 95 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। गेल द्वारा बड़ी सफलता पाने के बाद विंडीज के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 291 रनों पर रोक दिया। हालांकि, विंडीज के लिए अच्छी खबर यह रही कि गेल के कंधे में आया खिंचाव गंभीर रूप नही ले सका और वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 23:21 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+