For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना के डर से बाकी क्रिकेटर चले गए घर, गेल कर रहे हैं मालदीव में रुककर मजे- VIDEO

नई दिल्ली, 20 मईः वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल जीवन के हर क्षण का लुत्फ उठाने के लिए जाने जाते हैं। वह टेंशन फ्री रहना चाहते हैं और उसी हिसाब से उन्होंने अपनी जीवनशैली विकसित की है। गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लीग का 2021 सीजन कोरोना के चलते बीच में ही निलंबित कर दिया गया। अब गेल मालदीव में मजे कर रहे हैं। वे आईपीएल निलंबित होने के बाद मालदीव चले गए थे जहां पर बाकी विदेशी क्रिकेटर भी साथ गए थे क्योंकि दुनिया के कई देशों ने भारत से आने वाली प्लाइट पर बैन लगाया हुआ है।

जबकि अन्य क्रिकेटरों ने मालदीव से अपने घर की उड़ान पकड़ने का फैसला किया लेकिन गेल यहीं पर रुक गए और आनंद के पल ढूंढने निकल पड़े। गेल ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट डाली हैं उसको देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि यह कैरेबियन इस द्वीपीय देश में भरपूर लुत्फ उठा रहा है। वे समुद्र में जेट-स्काईंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

खुद को यूनिवर्सल बॉस कहने वाले गेल ने इससे पहले हिंद महासागर में स्कूबा डाइविंग करते हुए वीडियो पोस्ट की थी। गेल के द्वारा डाली गई ये पोस्ट बड़ी हिट साबित हो रही हैं। उम्मीद है कुछ मजेदार समय बिताने के बाद गेल अपनी पुरानी फॉर्म को हासिल करने में जल्द ही कामयाब होंगे क्योंकि आईपीएल के गत सीजन में उन्होंने 8 मुकाबलों में 25.42 के औसत से केवल 178 रन ही बनाए थे। पंजाब को आईपीएल स्टैंडिंग में आठ मैचों में सिर्फ छह अंकों के साथ छठे स्थान पर रखा गया था जब मार्की इवेंट को रद्द कर दिया गया था।

गेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ की थी और तब से उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में 140 मैच खेले हैं। गेल इस आयोजन के इतिहास में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, जिनके नाम 4,950 रन हैं।

Story first published: Thursday, May 20, 2021, 17:48 [IST]
Other articles published on May 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+