HOT ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं कैप्टन मिताली राज, यूजर्स ने कहा 'अच्छी नहीं लग रही हो'
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज को एक बार फिर ट्विटर पर ट्रोल किया गया। इस बार भी कारण उनका पहनावा ही था। दरअसल हुआ यह कि बुधवार को मिताली ने ट्विटर पर अपने दोस्तों के साथ एक सेल्फी शेयर की। कुछ यूजर्स ने इसमें मिताली के कपड़े को बोल्ड बताते हुए आपत्तिजनक कमेंट किया। कुछ ने तो मिताली को ऐसे कपड़े ना पहनने की सलाह दे दी तो कुछ ने तारीफ भी की। आपको बता दें कि इस ड्रेस में मिताली सचमुच बेहद बोल्ड नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लैक कलर की ट्यूब टॉप पहनी थी।

क्या लिखा यूजर्स ने
कुछ यूजर्स ने मिताली की ड्रेस को बोल्ड बताते हुए आपत्ति जाहिर की और उन्हें ऐसे कपड़े ना पहनने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, आप लोगों की प्रेरणा हैं पर आपका ड्रेसिंग सेंस ऐसा नहीं लगता। इस फोटो को डिलीट कीजिए। नवीन अशोक नाम के एक यूजर ने लिखा ‘मिताली राज आप एक्ट्रेस नहीं है आप एक क्रिकेटर हैं। क्यों ग्लैमरस बन रही हो।'

इस ड्रेस में बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही हो
इंद्रपाल नाम के एक यूजर ने लिखा है, ‘आप इस ड्रेस में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हो। क्योंकि तुम एक भारतीय महिला हो, अच्छे परिवार की लड़की हो।' दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने कप्तान मिताली राज के समर्थन में भी ट्वीट किए हैं। प्रदयुत मिश्रा लिखते हैं, ‘क्योंकि मिताली भी एक लड़की है जो खेल के चक्कर में भूल गईं थीं।'

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन मिताली के नाम
मिताली राज के बारे में बता दें कि उनकी ही कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में खत्म हुई महिला वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन को लेकर उनका कंपेयर सचिन के साथ किया जाने लगा था। वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट का रिकॉर्ड तोड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications