For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच खत्म लेकिन दोस्ती नहीं, दो सुपर ओवर के बाद गेल-पोलार्ड ने बदली जर्सी

नई दिल्ली। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। इस मैच का नतीज दो सुपर ओवर के बाद आया, जिसकी वजह से यह मैच अबतक के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाएगा। इस मैच के दौरान जब दूसरे सुपर ओवर में क्रिस गेल बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर पंजाब की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं मुंबई की ओर से केरॉन पोलार्ड ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए अहम योगदान दिया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ अपनी जर्सी को बदला और खेल भावना का परिचय दिया।

मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से क्रिस गेल और पोलार्ड की तस्वीर को साझा किया गया है जिसमे दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के साथ अपनी टीम की जर्सी की अदला-बदली कर रहे है। टीम की ओर से इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया है, खेल के दो महान खिलाड़ी मैच एक शानदार खेल के बाद एक दूसरे के साथ जर्सी को बदलते हुए। आखिर में एक दूसरे के लिए सम्मान इस खेल के प्रति हमारे प्यार को बढ़ाता है। आईपीएल की ओर से एक और वीडियो साझा किया गया है जिसमे देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या और कुनाल पांड्या मयंक अग्रवाल के साथ मस्ती कर रहे हैं।

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। मुंबई की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शानदार 53 रनों की पारी खेली, जबकि आखिर में पोलार्ड और कूल्टर नाइल ने तेजी पारी खेल टीम के स्कोर को 176 तक पहुंचाया। वहीं 176 रन का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। दोनों ही टीमों ने इस मैच में 176 रन बनाए जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया। पहले सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 5 रन बनाए, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 14:40 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+