For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब नए रूप में दिखे क्रिस गेल, खुद को बताया 'मिस्टर इंडिया'

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में किंग्स इलेवन पंजाब का सफर वैसे तो काफी समय पहले की खत्म हो गया था लेकिन उसके विदेशी खिलाड़ियों में से एक क्रिस गेल भारत में ही थे। दरअसल गेल भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं और उन्हें यहां काफी अच्छा भी लगता है। गेल आईपीएल खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ एंज्वॉय कर रहे थे। मैदान के अंदर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले क्रिस गेल मैदान से बाहर अक्सर मस्ती के मूड में नजर आते हैं।

हाल ही में क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए गेल ने लिखा है, 'मिस्टर इंडिया' इस तस्वीर में गेल पंजाबी अवतार में नजर आ रहे हैं।

इस फोटो में देखा जा सकता है कि यूनिवर्स बॉस गेल ने नीला सूट पहना हुआ है। उन्होंने सर पर पगड़ी भी बांधी हुई है। गेल की इस तस्वीर को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है।

देखें ये तस्वीर

Mr. India #IncredibleGayle

A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on

आपको बता दें कि क्रिस गेल ने इस सीजन के पहले तीन मैच नहीं खिलाए गए थे लेकिन चौथे मुकाबले में जब उन्हें पंजाब ने मौका दिया, तो उन्होंने जबरदस्त पारी खेल खुद को साबित कर दिया। गेल ने सीजन-11 में 11 मैच खेले, जिनमें 2 बार नाबाद रहते हुए 368 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। गेल ने ही आईपीएल 11 का पहला शतक लगाया था।

Story first published: Wednesday, May 30, 2018, 18:08 [IST]
Other articles published on May 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+