नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के धांकड़ बल्लेबाज क्रिेस गेल ने आईपीएल में अपनी टीम के सहयोगी सरफराज खान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले स्टार है। आईपीएल के नौंवे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार शुरुआत करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 227 रन की पहाड़ जैसी पारी खेली थी और बड़ी जीत दर्ज की थी।
जब मैदान में हाथापाई पर उतर आए क्रिकेटर, जानें IPL की 5 बड़ी लड़ाईयां
इस जीत पर गेल ने कहा कि टीम के लिहाज से यह जबरदस्त शुरुआत है। एबी और विराट ने शानदार पारी खेली, लेकिन सरफराज को भी इसका श्रेय मिलना चाहिए। गेल के सिर्फ एक रन पर आउट होने के बाद कोहली ने 75 और एबी ने 82 रनों की पारी खेली। लेकिन महज 10 गेंद पर जिस तरह से सरफराज ने 35 रनों की पारी खेली उसे टीम की रन रफ्तार को कम नहीं होने दिया।
सरफराज अहमद ने 18 ओवर में बैटिंग के लिए क्रीज पर कदम रखा और 4 चौके और एक छक्के की मदद से 19 ओवर की शानदार शुरुआत की। महज 18 साल की उम्र में सरफराज ने जबरदस्त शॉट्स खेलकर दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। इस पारी के बाद गेल ने कहा कि हम एक दूसरे से बाद करते हैं, सरफराज मुझे मैसेज करता रहता है, जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की वह शानदार है। वह अभी बहुत छोटा है और मेरे बेटे जैसा है। वह आने वाले समय का सितारा है उसपर नजर रखनी होगी।