सचिन ने गावस्कर की तरह की एक भी पारी नहीं खेले- इमरान खान
नई दिल्ली पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान ने सुनील गावस्कर को सचिन तेंदुलकर की तुलना में काफी बेहतर बताया है। उन्होंने सुनील गावस्कर दुनिया में किसी भी बल्लेबाज की तुलना में बेहतर थे।
टी-20 विश्वकप का पूरा कार्यक्रम, 8 मार्च से शुरु हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ
इमरान ने कहा कि सचिन ने अपनी पूरे कैरियर में सुनील गावस्कर की जैसी पारी नहीं खेली। गावस्कर ने दुनिया के सबसे तेज चार वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों का सामना किया। उन्होंने कहा कि गावस्कर भारतीय टीम के इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जो ऐसे तेज गेंदबाजों का सामना करते थे।
हालांकि सचिन ने डेनिस लिली, जहीर अब्बास, माजिद खान और जावेद मियांदाद जैसे गेंदबाजों का सामना किया। इमरान ने कहा कि मैं सचिन के योगदान को कमतर नहीं आंक रहा बल्कि उनकी तुलना में गावस्कर ने कहीं बेहतर बल्लेबाजी की है।
इमरान खान ने एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि कपिल देव एक बेहतर गेंदबाज थे और मेरा मानना है कि मैंने पहला ऐसा भारतीय गेंदबाज देखा था जो बाउंसर डालता था। धोनी के बार में बोलेत हुए इमरान ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आप धोनी पर भरोसा करते हैं। मुश्किल समय में धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
