For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल के बड़े बोल! खुद को बताया ऑल टाइम महान क्रिकेटर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार गेल अपनी किसी हरकतों की वजह से नहीं बल्कि अपने एक बयान की वजह से विवादों में हैं। भले ही क्रिस गेल अब अफने करियर की ढलान पर हों लेकिन उनके बल्ले में अभी भी वही आग है। पिछले समय बांग्लादेश में हुई बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान गेल ने अपने बल्ले से तूफान मचा दिया था। फाइनल में उन्होंने धमाकेदार शतक जमाया और रंगपुर राइडर्स को टाइटल जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ढाका डाइनामाइट्स के खिलाफ तूफानी 69 गेंदों में 146* रन बनाए थे।

हालांकि अब गेल की आलोचना हो रही है। दरअसल इस जीत के बाद उनसे पूछा गया कि क्या वह टी20 के ब्रैडमेन हैं जिसका उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, "मैं सर्वकालिक महान बल्लेबाज हूं।"

बता दें कि टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले क्रिस गेल दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उनके नाम टी20 में 20 शतक हैं। 5 शतक उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान लगाए हैं। गेल बीपीएल के फाइनल में लगाई गई अपनी सेंचुरी को टॉप 5 में रखना चाहते हैं।

Story first published: Thursday, December 14, 2017, 15:43 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+