For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मुझसे डरते हैं सभी गेंदबाज, लेकिन कैमरे के सामने बोलते नहीं हैं'

नई दिल्ली। दुनियाभर में विंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी धांसू बल्लेबाजी को लेकर चर्चित हैं। क्रिस गेल 39 साल के हो गए लेकिन वो गेंदबाजों की क्लास वैसे ही लगा रहे हैं जैसे कभी पहले लगते थे। इंग्लैंड एंड वेल्स में होने जा रहे आईसीसी विश्व कप में इनका खाैफ देखने को मिल सकता है। खुद को टी20 क्रिकेट का निर्माता कहने वाले गेल का मानना है कि उनसे दुनिया के सभी गेंदबाज डरते हैं लेकिन कैमरे के सामने कोई बोलता नहीं है।

गेल ने अपने पिछले 4 वनडे मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ 424 रन बनाए हैं। जब उनसे पूछा गया कि युवा गेंदबाजों का सामना वो कैसे करेंगे तो उन्होंने कहा, "अब तमाम युवा मेरे सामने होंगे। मैं पहले की तरफ फुर्तीला नहीं हूं लेकिन उनके दिमाग में एक बात जरूर होगी कि मैं क्या कर सकता हूं। वो निश्चित रूप से इस बात को सोचेंगे कि मैं कितना खतरनाक बल्लेबाज हूं।" उनसे पूछा गया कि क्या विरोधी टीमें अभी भी उनसे डरती हैं? इसपर गेल ने कहा कि क्या आपको नहीं पता। आप उनसे पूछें। कैमरे पर पूछें। कैमरे पर वे कहेंगे कि नहीं, हम गेल नहीं डरते हैं लेकिन जैसे ही आप कैमरा बंद करेंगे तो वो कहेंगे कि हां, हम डगते हैं।

शुरूआती ओवरों में गेल तेज गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं। इसको लेकर गेल ने कहा कि मैं तेज गेंदबाजों का सामना करना पसंद करता हूं। क्योंकि उनके खिलाफ खेलना अच्छा लगता है और कई बार फायदेमंद होता है। बता दें कि आइपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 13 पारियों में 490 रन बनाए थे। इसी परफॉर्मेंस को लेकर क्रिस गेल ने कहा कि मैं अभी भी फॉर्म में हूं। इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेलने के बाद मेरा आइपीएल सीजन अच्छा गया है। वार्मअप मैचों में यहां के वातावरण से तालमेल बैठाकर पिचों के बारे में जान जाउंगा। बता दें कि विंडीज को अपना पहला मुकाबला 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। विंडीज 1975 व 1979 का खिताब जीत चुकी है।

Story first published: Friday, May 24, 2019, 14:56 [IST]
Other articles published on May 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+