For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल ने रामनरेश सरवन को बताया 'कोरोना वायरस', CPL को लेकर मांगी माफी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में सबसे महान खिलाड़ी और फैन्स के बीच गेलस्टोर्म के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने एक बार फिर से अपने पूर्व साथी खिलाड़ी रामनरेश सरवन के खिलाफ दिये बयान को दोहराया है। इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके इस बयान से कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की छवि को नुकसान पहुंंच सकता है।

और पढ़ें: क्या BCCI भी होने लगा है कंगाल, देर से मिल रहा प्लेयर्स को पैसा, 14 साल बाद मिली पेंशन

क्रिस गेल ने माना कि उनके बयान के चलते वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और सीपीएल की छवि को भारी नुकसान हुआ है और उसके लिये वो तहे दिल से माफी मांगते हैं। क्रिस गेल की ओर से जारी की गई इस माफी को उचित मानते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी उन पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।

और पढ़ें: श्रीसंत ने CSK को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों थी IPL की सबसे नापसंद टीम

कोरोना वायरस जितने खतरनाक हैं रामनरेश सरवन

कोरोना वायरस जितने खतरनाक हैं रामनरेश सरवन

उल्लेखनीय है कि कैरिबियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने पूर्व साथी रमनरेश सरवन पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कोरोना वायरस जितने खतरनाक हैं। गेल ने यह बात रामनरेश सरवन के सेंट लुसिया टीम से 2020 सत्र के लिए जुड़ने के बाद कही थी।

उन्होंने कहा,' मैं सरवन के खिलाफ दिये अपने बयान पर अभी भी कायम हूं। हालांकि मुझे नहीं पता था कि मेरे इस बयान का बुरा असर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और सीपीएल पर पड़ेगा। जिसके मैंने यह वीडियो इस इरादे से बनाया था कि जमैका के प्रशंसकों को समझा सकूं। मैं टालावाज फ्रैंचाइजी के साथ ही अपने सीपीएल करियर को खत्म करना चाहता था। मैं इस टीम के साथ पहले दो बार सीपीएल खिताब जीत चुका हूं।'

गेल ने बताया क्यों दिया था ऐसा बयान

गेल ने बताया क्यों दिया था ऐसा बयान

गौरतलब है कि क्रिस गेल ने रामनरेश सरवन पर आरोप लगाया था कि उन्हीं के चलते जमैका टालावाज की टीम ने उन्हें बाहर कर दिया था और वो सीपीएल में अपने करियर का अंत टालावाज के साथ ही करना चाहते थे। हालाांकि सीपीएल की तकनीकी समिति (सीटीसी) में जारी बयान के मुताबिक क्रिस गेल ने माना कि सरवन को लेकर दिए गए उनके बयान से 'सीडब्ल्यूआई और सीपीएल की छवि को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी नाराजगी जताने के लिए यह टिप्पणी की थी। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मेरे बयान दिल से निकले थे। हालांकि अब मुझे पता चला कि मेरे बयान के एक हिस्से से सीडब्ल्यूआई, सीपीएल की छवि को नुकसान हुआ। मेरा इरादा इस टी20 टूर्नामेंट को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।'

गेल पर नहीं होगी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

गेल पर नहीं होगी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

क्रिस गेल के बयान के बाद उन पर बोर्ड की ओर से 3 मेंबर्स की एक ज्यूडिशिरी कमिटी की जांच बिठाई गई थी जिसने गेल की ओर से गलती मानने और माफी मांगने के बाद उन पर कोई भी कार्रवाई न करने का फैसला किया है।

सीटीसी के प्रमुख पीजे पैटरसन ने कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए एक स्वतंत्र तीन सदस्यीय न्याधिकरण की स्थापना से पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज, सीपीएल और गेल के फायदे के लिए आरोपों को निपटाने के प्रयास किए थे।

Story first published: Sunday, May 17, 2020, 15:13 [IST]
Other articles published on May 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+