
गेल ने लिया है अभी आधा संन्यास!
दिलचस्प तौर पर गेल ने इसको भी आधा रिटायरमेंट ही बताया है और वे कह रहे हैं कि बल्ला उन्होंने मजाक में ही उठा लिया था। हालांकि वे ये भी कह चुके हैं कि उन्होंने अपना अंतिम वर्ल्ड कप मैच वेस्टइंडीज की ओर से खेल लिया है। गेल ने यह भी कहा कि वह एक और वर्ल्ड कप खेलना पसंद करते लेकिन उनको अब आगे खिलाया नहीं जाएगा।
42 साल के गेल ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले के बाद कहा, मैं आधा रिटायर हो गया हूं। मेरा एक ही रास्ता है। मैं आज बस थोड़ी मस्ती कर रहा था। जो भी हुआ उसको एक तरफ रख दीजिए। मैं बस स्टैंड में मौजूद फैंस के साथ जुड़ रहा था और अपने अंतिम वर्ल्ड कप को देखकर थोड़ी मस्ती कर रहा था। मैं एक और वर्ल्ड कप खेलना पसंद करता। लेकिन मुझे लगता वे लोग मुझे खिलाएंगे।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर बना दी हाइप, कीवियों का क्या है कहना

जमैका में घरेलू लोगों के सामने कहना चाहते हैं अलविदा-
क्रिस गेल ने यह भी कहा कि उनके पास एक चमकदार करियर रहा और उनका ये अवसर भी दिया गया है कि वे अपने घर जमैका में अपने लोगों के सामने विदाई ले लें। गेल कहते हैं कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो तब वे ड्वेन ब्रावो की तरह संन्यास ले लेंगे और सबको धन्यवाद कह देंगे।
गेल कहते हैं, मैंने कोई संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है लेकिन मुझे जमैका में अपने लोगों के सामने इस खेल को अलविदा कहने का मौका दिया गया है। तब मैं लोगों को थैंक्यू कह सकता हूं। देखते हैं ऐसा होता है क्या, अगर नहीं हुआ तो मैं संन्यास की घोषणा कर दूंगा और ड्वेन ब्रावो की जमात में शामिल हो जाउंगा। मैं सबको फिर थैंक्यू कहूंगा लेकिन ऐसा मैं अभी नहीं कह सकता हूं।

दो दशक से भी लंबा करियर-
गेल का करियर दो दशक से ज्यादा चला है। उन्होंने 103 टेस्ट मैच, 301 वनडे मैच और 79 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उम्र के इस पड़ाव पर गेल के लिए टी20 लीग भी अब शायद ही कोई विकल्प है।
इस वर्ल्ड कप में भी क्रिस गेल समेत बड़े कैरेबियाई सितारों का ना चलना वेस्टइंडीज को बहुत भारी पड़ा है। विंडीज ने बहुत घटिया प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज के 5 मैचों में 4 में से हार का सामना किया। गत चैम्पियन बिना कुछ करे ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए। बड़ी टीमों में केवल वेस्टइंडीज और भारत ने ही खराब खेल दिखाया है जबकि साउथ अफ्रीका शानदार रहकर भी एक और वर्ल्ड कप में दुर्भाग्यशाली रहा जो नेट रन रेट के आधार पर बाहर हो गया जबकि उन्होंने 5 में से चार मुकाबले जीते थे।


Click it and Unblock the Notifications
