लंदन। क्रिकेट के मैदान पर अगर क्रिसे गेल बैट लेकर खड़े हो तो बड़े से बड़े गेंदबाज खौफ खातें हैं। इस खौफ की वजह यूं तो गेल की कई आतिशी पारियां हैं लेकिन गेल ने जिस तरह से समरसेट के लिए काउंटी क्रिकेट में 62 गेदों पर 151 रनों की नाबाद पारी खेली है उसने क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है।
क्रिस गेल ने अपनी इस धमाकेदार पारी में महज 62 गेदों का सामना करते हुए 10 चौके और 15 छक्के जड़ें और 151 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालांकि गेल की इस तूफानी पारी के बावजदू समरसेट को हार का मुंह देखना पड़ा।
समरसेट के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केंट की टीम ने कुल 227 रन बनाये थे जिसके जवाब में समरसेट की पूरी टीम 224 रनों पर आउट हो गयी और केंट टीम ने समरसेट पर 3 रनों से जीत दर्ज की।
वहीं केंट की ओर से सैम ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 114 रनों की पारी खेली थी। सैम की पारी के चलते केंट की टीम ने समरसेट के सामने 20 ओवर में 228 रनों का लक्ष्य रखा था।