क्रिस गेल ने महिला थेरेपिस्ट के सामने उतार दिया था तौलिया?
नई दिल्लीः वेस्टइंडीज के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल मैदान पर अपने छक्के-चौकों के लिए जाने जाते हैं वहीं मैदान के बाहर उनकी हरकतों की वजह से वो चर्चा में रहते है। एक मीडिया हाउस ने गेल के बारे में कहा था कि उन्होंने साल 2015 विश्व कप में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की मसैज करने वाले महिला का यौन उत्मीड़न किया। गेल पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने टीम की मसाज थेरेपिस्ट लीना रसेल के सामने गेल ने अपना तौलिया खोल दिया था।

गेल ने किया मानहानि का केस
इस मामले पर गेल ने कोर्ट में मानहानि का केस किया। गेल ने मीडिया हाउस पर अपनी छवि खराब करने का मुकदमा दायर किया। NSW सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान के गेल ने इन सभी आरोपों से इनकार किया। साथ ही कहा कि फेयरफैक्स मीडिया उसे बदनाम और बर्बाद करना चाहता है।

पहले भी उठे है गेल पर सवाल
फेयरफैक्स मीडिया एक बड़ा मीडिया ग्रुप माना जाता है। इस ग्रुप के पास द सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड, द ऐज, द कैनबरा टाइम्स और ब्रिसबेन टाइम्स जैसे अखबार हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब गेल पर इस तरह के आरोप लगे हों। इससे पहले एक महिला पत्रकार मेल मैक्लाफ्लिन से एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- बेबी, शर्मा क्यों रही हो।

महिला ने कहा कि जब गेल ने तौलिया उतारा तो स्मिथ भी वहीं थे
गेल के इस बर्ताव के कारण उन पर दस हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गेल ने फेयरफैक्स के वकील के सवाल पूछने पर कहा कि उन्होंने लीना रसेल के सामने कभी अपना तौलिया नहीं उतारा था। इस मामले में गेल के साथी क्रिकेटर स्मिथ की भी गवाई होगी। आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि जब गेल ने तौलिया उतारा तो स्मिथ भी वहीं थे।
यह भी पढ़ें-मैच हारने के बाद वीरू ने कहा 'दर्जी' तो रॉस टेलर बोले- कैसा लगा मेरा काम
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
