For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीटर्सन ने बिना शर्ट के तस्वीर साझा की तो क्रिस गेल ने किया ट्रोल, बोले- मुझसे कम उम्र फिर भी तोंद

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान के भीतर हों या मैदान के बाहर क्रिस गेल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वह इस तरह के व्यक्ति हैं जो मैदान के भीतर बल्ले से तूफान करते हैं और लोगों का जबरदस्त मनोरंजन करते हैं और मैदान के बाहर वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बिना शर्ट के तस्वीर साझा की और अपने एब्स को दिखाया। हालांकि तस्वीर में पीटरसन काफी फिट नजर आ रहे हैं लेकिन क्रिस गेल ने पीटरसन की तस्वीर पर कमेंट करके मजे लिए और कहां ये तो तोंद है और आपकी उम्र तो मुझसे भी कम है।

क्रिस गेल ने ट्वीट करके लिखा, मेरा भरोसा करिए आप लोग, ये इसको तोंद निकल रही है, ये बहुत ही खराब दिख रही है। आप रेड लिस्ट में हैं केविन पीटरसन, बावजूद इसके कि आपकी उम्र मुझसे कम है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीटरसन बीच पर समुंद्र के किनारे खड़े हैं और उन्होंने शरीर के ऊपरी हिस्से में कुछ नहीं पहना है। पीटरसन ने ट्वीट करके लिखा रेड लिस्ट। एक अन्य ट्वीट करके पीटरसन ने साफ किया कि वह अभी जिम से लौटे हैं। बता दें कि केविन पीटरसन आईपीएल में बतौर कमेंटेटर आईपीएल का हिस्सा थे। कोरोना के चलते जब बीच में आईपीएल को सस्पेंड किया गया तो उसके बाद पीटरसन वापस इंग्लैंड लौट गए।

बता दें कि 41 साल के क्रिस गेल आईपीएल के इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इस सीजन में क्रिस गेल पर ढलती उम्र का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। आईपीएल के इस सीजन में गेल ने 8 मैचों में में सिर्फ 175 रन बनाए,इस दौरान उनका औसत महज 25 का रहा है। बहरहाल आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद क्रिस गेल वापस स्वदेश लौट गए हैं और माना जा रहा है कि इस बार टी-20 विश्वकप में क्रिस गेल फिर से वेस्टइंडीज की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 12:58 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+