For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल ने दो मैच खेले और दोनों में पंजाब को मिली जीत तो ट्वीट कर कही मजेदार बात

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का सफर मुश्किल भरा रहा है। अभी तक खेले गए 9 मैचों में से महज तीन मैच में ही किंग्स इलेवन की टीम जीत दर्ज कर सकी है, जबकि 6 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अहम बात यह है कि शुरुआत के 7 मैचों में पंजाब की टीम सिर्फ एक मैच जीत सकी थी, इन सभी सात मैचों में क्रिस गेल टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन पिछले दो मैचों में क्रिस गेल को प्लेइंग 11 में जगह दी गई और गेल ने बल्ले से अपना आक्रामक अंदाज भी दिखाया। इस सीजन में अपने पहले मैच में ही अर्धशतक जमाने के बाद गेल ने बैट पर लिखे द बॉस के स्टीकर को दिखाते हुए इस बात का इशारा किया था कि इस खेल के बॉस वो हैं।

खुद को बताया यूनिवर्स बॉस

बता दें कि क्रिस गेल को खुद यूनिवर्स बॉस कहते हैं। पहले मैच में अपने प्रदर्शन को लेकर गेल ने कहा कि मैं नर्वस कैसे हो सकता हूं, आखिरकार युनिवर्स बॉस बल्लेबाजी कर रहा था। दूसरे मैच में सुपर ओवर में पहली ही गेंद पर छक्का मारने के बाद गेल ने खुशी जाहिर की थी। मैच में दो सुपर ओवर के बाद पंजाब की टीम को जीत मिली थी। इस जीत के बाद गेल ने ट्वीट किया जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। गेल ने ट्वीट कर लिखा आईपीएल एक बार फिर से जिंदा हो गया। यूनिवर्स बॉस। गेल ने इस ट्वीट के जरिए अपने चिरपरिचित अंदाज में यह जाहिर करने की कोशिश की है कि गेम में उनके आने से आईपीएल एक बार फिर से जिंदा हो गया।

शमी को बताया मैन ऑफ द मैच

मैच के बाद मयंक अग्रवाल से बात करते हुए क्रिस गेल से पूछा गया कि जब आप बल्लेबाजी करने के लिए गए तो क्या आप नर्वस थे तो गेल ने हंसते हुए कहा कि नहीं मैं नर्वस नहीं था। मैं थोड़ा नाराज और गुस्से में जरूर था कि हमने फिर से अपने आपको इस स्थिति में डाल लिया। लेकिन ये क्रिकेट का खेल है और इस तरह की चीजें होती हैं। गेल ने कहा कि मेरे लिए शमी मैन ऑफ द मैच हैं। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के सामन 6 रन को बचा पाना एक ओवर में बहुत ही मुश्किल था, लेकि शमी जबरदस्त थे, उन्होंने बेहतरीन काम किया। मैंने नेट में उनका सामना किया है और मुझे पता था कि वह ये यॉर्कर्स डाल सकते हैं। आज वो मैदान में आए और उन्होंने हमारे लिए ये करके दिखाया।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार दो सुपर ओवर

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। मुंबई की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शानदार 53 रनों की पारी खेली, जबकि आखिर में पोलार्ड और कूल्टर नाइल ने तेजी पारी खेल टीम के स्कोर को 176 तक पहुंचाया। वहीं 176 रन का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। दोनों ही टीमों ने इस मैच में 176 रन बनाए जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया। पहले सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 5 रन बनाए, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 17:58 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+