For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टिकट होने के बावजूद क्रिस गेल को नहीं मिली सीट, एमिरेट्स एयरलाइन पर निकाली भड़ास

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के लिए सबसे कठिन चीजों में से एक है उनकी एक जगह से दूसरी जगह पर लगातार यात्रा करना। अगर हवाई जहाज की उड़ान देरी से हो तो व्यस्त खिलाड़ियों के लिए उतनी ज्यादा मुश्किल बढ़ जाती है। लिहाजा फिर निराश होकर खिलाड़ी एयरलाइन पर नाराजगी जाहिर करते हैं। इसी चीज का शिकार बने हैं 'यूनिवर्स बाॅस' यानी कि विंडीज क्रिकेट टीम के क्रिस गेल। इस तूफानी खिलाड़ी ने एमिरेट्स एयरलाइन पर ट्वीट के जरिए भड़ास निकाली है। गेल के पास टिकट थी, लेकिन बावजूद इसके उन्हें सीट नहीं मिली।

गेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एमिरेट्स एयरलाइन के खिलाफ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'एमिरेट्स एयरलाइन ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी फ्लाइट कंफर्म थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे कहा कि उनके पास बुकिंग नहीं है। यही नहीं एमिरेट्स एयरलाइन ने मुझे इकॉनमी क्लास में यात्रा करने को कहा जबकि मेरे पास बिजनेस क्लास टिकट है। अब मुझे अगली उड़ान में सफर करना होगा। बहुत गलत। निराश भरा अनुभव।'

बता दें कि गेल की उम्र 40 साल हो गई है लेकिन बावजूद वो मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करने का दम रखते हैं। हालांकि गेल ने इंग्लैंड में होने वाली द हंडरेड टूर्नामेंट के लिए ड्राफ्ट में नाम दिया था लेकिन उन्हें किसी फ्रेंचाईजी ने नहीं खरीदा। अब ऐसे में लगने लगा है कि गेल का करियर खत्म होने की कगार पर है। आईपीएल 2020 के लिए जब नीलामी होगी तब भी देखने वाली बात रहेगी कि क्या उन्हें फ्रेंचाईजी खरीदती है या नहीं।

गेल के नाम 15 टेस्ट, 25 वनडे शतक हैं। इसके साथ-साथ वो टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी हैं। गेल के नाम टी20 फॉर्मेट में 22 शतक और 80 अर्धशतक हैं। वो टी20 में 13 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

Story first published: Monday, November 4, 2019, 18:02 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+