Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video- गंगनम के बाद गेल के जश्न का नया अंदाज, खुद गेल ने बताया इसका सीक्रेट

बेंगलुरू। आईपीएल के मुकाबलों में क्रिस गेल की आंधी बदस्तूर जारी है। बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गेल की आतिशी पारी के आगे पूरी पंजाब की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। लेकिन गेल ने अपनी आतिशी पारी के बाद जिस तरह से उसका जश्न मनाया उसने मैदान में मौजूद सभी लोगों में जबरदस्त रोमांच भर दिया।

गेल ने पंजाब के खिलाफ तूफानी शतक लगाने के बाद फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो के अंदाज में उसका जश्न मनाया। गेल के जश्न से मैदान में उपस्थित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के समर्थन खुशी से झूमने लगे। गेल ने 57 गेंदों पर 117 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के जबकि 7 चौके लगाये थे।



बेंगलुरू के 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की पूरी टीम 88 रनों पर ढेर हो गयी। वहीं गेल की इस पारी की बदौलत बेंगलुरू की टीम को 138 रनों से जीत हासिल हुई।

वहीं जब गेल से उनके रोनाल्डो के अंदाज में जश्न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं रोनाल्डों का बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने कहा कि बीती रात मैं रीयल मैड्रिड का मैच देख रहा था और उस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डों ने इसी अंदाज में जश्न मनाया था। जिसे मैं खुद मैदान पर करना चाहता था। गौरतलब है कि इससे पहले गेल मैदान पर गंगनम स्टाइल में भी जश्न मना चुके है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+