फीफा: पराग्वे ने स्लोवाकिया को 2-0 से हराया
विश्व कप फ़ुटबॉल में रविवार को ब्लूमफोंटेन में हुए मैच में पराग्वे ने स्लोवाकिया को 2-0 से हरा दिया. पराग्वे ने अब तक दो मैच खेला है और इस जीत के साथ वह ग्रुप एफ़ में पहले स्थान पर पहुंच गया है.
मैच का पहला गोल इनरिक वेरा ने 27वें मिनट में किया. सांता क्रूज, बैरियोस और वाल्डेज़ की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. मैच का दूसरा गोल 85वें मिनट में क्रिस्टियन रिवरोस ने किया.
स्लोवाकिया के जैन ड्यूरेका को 43 वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया.
दोनों टीमों ने अपना पहला मैच ड्रॉ खेला था. पराग्वे ने अपने पहले मैच में विश्व चैम्पियन इटली को काफ़ी परेशान किया था. पराग्वे ने पहले बढ़त भी बनाई थी, लेकिन वे बढ़त को बरक़रार नहीं रख पाए. हालांकि न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अपने पहले मैच में स्लोवाकिया ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आज के मैच में उसके खिलाड़ी वो दमख़म नहीं दिखा सके.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
