नयी दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि पिछले मैच में क्रिस गेल को आराम नहीं दिया गया था, बल्कि मैच से बाहर किया गया था। इस मैच में बैंगलोर ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 7 विकेट से हराया था। IPL 2016: विराट के नाम दर्ज हुआ गजब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
खबर आई थी कि गेल अपनी बेटी 'ब्लश' से मिलने जमैका अपने घर गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने टूर्नामेंट के चार मैच नहीं खेलें। गेल 25 अप्रैल को ही बैंगलोर वापस आ गए थे, लेकिन इस बावजूद भी उन्हें 30 अप्रैल और 7 मई के हुए मुकाबले में नहीं उतारा गया। कहा गया कि उन्हें आराम दिया गया है। 1 मैच में विराट के तोड़े 3 रिकॉर्ड, तेंदुलकर को भी पछाड़ा
गेल को बाहर रखे जाने पर अब विराट कोहली ने खुलासा किया है कि उन्हें आराम नहीं बल्कि मैच से बाहर रखा गया था। गेल की जगह ट्रेविस हेड को टीम में शामिल किया गया। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि चूंकि टीम को मिडिल ऑर्डर में मजबूती चाहिए थी, इसलिए ट्रेविस को टीम का हिस्सा बनाया गया। मैदान के बाहर इस क्रिकेटर की वाइफ दे रही है विरोट कोहली को चुनौती
विराट ने कहा कि ट्रेविस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से गेल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर रखा गया।