For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुपर ओवर में बल्लेबाजी की वजह से जानिए क्यों नाराज थे क्रिस गेल

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने रविवार के मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की। मैच का फैसला सुपर ओवर के बाद हुआ। लेकिन जिस तरह से दो बार सुपर ओवर के बाद पंजाब की टीम को जीत मिली उसके बाद टीम को प्वाइंट टेबल पर जरूर कुछ राहत मिली है। पंजाब की टीम को दो बार सुपर ओवर का सामना करना पड़ा जिसके चलते मैच का रोमांच काफी बढ़ गया। पहले सुपर ओवर में जब मैच टाई हुआ तो दूसरे सुपर ओवर में पंजाब की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए क्रिस गेल आए। हालांकि गेल के शानदार छक्के की वजह से टीम के हौसले बुलंद हो गए, लेकिन जिस तरह से एक के बाद एक पंजाब की टीम को सुपर ओवर में जाना पड़ा उसको लेकर गेल खुश नहीं थे।

पहले सुपर ओवर में मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी की वजह से मुंबई की टीम महज 5 रन बना सकी। उनकी गेंदबाजी के चलते ही मैच में दूसरा सुपर ओवर हुआ। मैच के बाद मयंक अग्रवाल से बात करते हुए क्रिस गेल से पूछा गया कि जब आप बल्लेबाजी करने के लिए गए तो क्या आप नर्वस थे तो गेल ने हंसते हुए कहा कि नहीं मैं नर्वस नहीं था। मैं थोड़ा नाराज और गुस्से में जरूर था कि हमने फिर से अपने आपको इस स्थिति में डाल लिया। लेकिन ये क्रिकेट का खेल है और इस तरह की चीजें होती हैं।

गेल ने कहा कि मेरे लिए शमी मैन ऑफ द मैच हैं। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के सामन 6 रन को बचा पाना एक ओवर में बहुत ही मुश्किल था, लेकि शमी जबरदस्त थे, उन्होंने बेहतरीन काम किया। मैंने नेट में उनका सामना किया है और मुझे पता था कि वह ये यॉर्कर्स डाल सकते हैं। आज वो मैदान में आए और उन्होंने हमारे लिए ये करके दिखाया। लगातार एक के बाद यॉर्कर गेंदों के बारे में शमी ने कहा कि यह काफी मुश्किल था, जब आपको 15-117 रन बचाने को मिलते हैं सुपर ओवर में तो उस समय भी यह काफी मुश्किल होता है। लेकिन आप का खुद पर भरोसा होता है कि आप ये कर सकते हैं। लेकिन जब गलती की इतनी कम गुंजाइश होती है तो आप उस बात पर ध्यान देते हैं कि आप सबसे अच्छा क्या कर सकते है। मैं खुद पर बहुत भरोसा करता हूं। आखिरी गेंद मेरे लिए जबरदस्त थी, अगली गेंद और भी अच्छी होगी, मैंने यही बात छह बार दोहरायी।

दूसरे सुपर ओवर में क्रिस जॉर्डन ने गेंदबाजी की और उन्होंने मुंबई को 11 रन ही बनाने दिए। क्रिस जॉर्डन ने कहा कि जिस तरह से हमने सुपर ओवर में गेंदबाजी की, वह टीम के चरित्र को दर्शाता है। शमी ने सुपर ओवर किया वह शानदार प्रयास था। हमारी टीम में जबरदस्त ऊर्जा है, हमारी टीम कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हमारे पास मैक्सवेल हैं। आज का खेल पूरी टीम का अच्छा प्रयास था।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 12:46 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+