Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: बहुत कम देखने को मिलता है ऐसा कैच, खुद बल्लेबाज भी रह गया हैरान

नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दाैरान आपने कई फिल्डरों के ऐसे अद्भुत कैच देखे होंगें जिनपर यकीन कर कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कैच इंग्लैंड-विंडीज के बीच हुए तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में देखऩे को मिला। सोशल मीडिया पर इस कैच की खूब प्रशंसा की जा रही है वहीं कैच लपकने वाले खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल किए जाने की भी मांग की जा रही है।

किसने लपका कैच
दरअसल, टाॅस हारकर विंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करने आई। मैच का 14वां ओवर न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन करने आए। जोर्डन के इस ओवर की तीसरी गेंद का सामना डैरेन ब्रावो कर रहे थे। जॉर्डन ने डेरेन ब्रावो को अचानक स्लोअर गेंद फेंकी जिस पर ब्रावो असमंजस में आ गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पिच के करीब हवा में लहराते हुए नीचे आने लगी, तभी दिखा क्रिस जॉर्डन का जलवा और उन्होंने दाएं तरफ भागते हुए एक शानदार डाइव लगाकर कैच लपका जिसे देख सब हैरानी में पड़ गए। खुद ब्रावो भी उनके इस कैच की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।

बुमराह और शंकर के कमाल से पहले जडेजा के 'बुलेट थ्रो' ने पलटा था मैच का पासा, VIDEO

2 साल पहले खेला था आखिरी वनडे
30 वर्षी जाॅर्डन ने अपना आखिरी वनडे मैच 4 सितंबर 2016 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं आगामी विश्व कप इंग्लैंड में होने वाला है जो 30 मई को शुरू होगा। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस का मानना है कि उन्हें विश्व कप के लिए चुना चाना चाहिए। जाॅर्डन ने विंडीज के खिलाफ 3 ओवर में 16 रन देते हुए 2 शिकार भी किए, जिसकी बदाैलत इंग्लिश टीम ने विंडीज को 4 विकेट से शिकस्त देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जाॅर्डन ने 31 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए। वहीं 36 टी20 मैचों में 42 विकेट चटकाए हैं।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निकोलस पूरन की 58 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में उतरी इंग्लिश टीम ने अपने ओपनर व विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेरिस्टो की धमाकेदार पारी के दम पर 18.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। बेरिस्टो ने 40 गेंदों में 68 रन बनाए। अब दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार 9 मार्च को रात डेढ बजे खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, March 6, 2019, 17:58 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+