For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: कप्तानी की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है केकेआर का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज

नई दिल्ली। आईपीएल की तारीख नजदीक आ रही हैं लेकिन अभी तक दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। बता दें कि अपनी कप्तानी में दो बार केकेआर को खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर को टीम ने रिलीज कर दिया था जिसके बाद वे अब दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभालते नजर आएंगे। हालांकि तमाम चर्चाओं के बीच अब केकेआर के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक बल्लेबाज ने टीम की कमान संभालने की इच्छा जाहिर की है।

जी हां, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने में दिलचस्पी दिखाई है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत में लिन ने कहा कि वो केकेआर की कप्तानी करना पसंद करेंगे। हाल ही में टीम के कोच जैक कैलिस ने भी लिन को कप्तान बनाने का इशारा किया था।

लिन के मुताबित केकेआर का कोचिंग स्टाफ बेहद शानदार है। इसमें जैक कैलिस, साइमन कैटिच और हीथ स्ट्रीक जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं और वे इन दिग्गजों से खुद को जल्दी कनेक्ट कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी से मैं हर बात बड़ी आसानी से कर सकता हूं। साथ ही इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो बीते 10 साल से आईपीएल खेल रहे हैं और उनका अनुभव मेरे काम आएगा। बता दें कि जैक कैलिस ने हाल ही में इस बात के संकेत भी दिए थे कि लिन को केकेआर का कप्तान बनाया जा सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग में दो साल बाद वापसी कर रही पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स इस टी20 लीग के 11वें सीजन की शुरुआत करेंगे। यह मुकाबला सात अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Story first published: Tuesday, February 20, 2018, 13:01 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+