For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR को लग सकता है झटका, PSL से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत से पहले ही दो बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लग सकता है। जी हां, दरअसल टी20 से सबसे बड़े स्टार ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। हार्ड हिटर क्रिस लिन ऑस्‍ट्रेलिया व न्‍यूजीलैंड के बीच खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल के दौरान कंधे की चोट का शिकार हो गए। लिन का कंधा खिसक गया है।

न्‍यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर में शॉट मिडविकेट पर फील्डिंग करते हुए लिन ने बाईं ओर फुल-स्‍ट्रेच डाइव लगाया। लिन गेंद की गति धीमी करने में कामयाब रहे मगर फुटेज से साफ था कि उन्‍हें उसी समय दर्द शुरू हो गया। फौरन फिजियोथिरेपिस्‍ट को बुलाकर लिन को मैदान से बाहर ले जाया गया। लिन की चोट से न सिर्फ ऑस्‍ट्रेलिया की परेशानी बढ़ गई है, जबकि आईपीएल में केकेआर के लिए यह बेहद चिंता की बात है।

बता दें कि क्रिस लिन केकेआर की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदारों में से एक बताए जा रहे हैं। आईपीएल 2018 की नीलामी के दौरान, केकेआर ने लिन को 9.6 करोड़ रुपये में RTM का इस्तेमाल कर अपने साथ दोबारा जोड़ा था। लिन की चोट इतनी ज्यादा है कि उन्हें कल यानी 22 फरबरी से शुरू हो रहे पाकिस्तान सुपर लीग से बाहर होना पड़ा है। अब कंधे की चोट के चलते क्रिस लिन दुबई और पाकिस्तान में होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब लिन को कंधे की चोट से परेशान रहना पड़ा हो। उनके बाएं कंधे का ही तीन बार ऑपरेशन हो चुका है। लिन की चोट अगर गहरी होती है तो यह न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडरर्स के लिए भी बुरी खबर हो सकती है। आईपीएल के पिछले सीजन में चोट के कारण लिन को कुछ मैचों के लिए बाहर होना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलियन टीम फिजियोथेरेपिस्ट एलेक्स कौंटोरिस ने कहा, "गेंद को अजीब ढंग से रोकने के चलते क्रिस लिन का कंधा खिसक गया है। हालांकि किसी तरह उनका कंधा वापस ठीक से प्लेस किया है। जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए उन्हें भेजा गया था, जिसमें पता चला कि कोई बड़ी हड्डी की चोट नहीं है।

उन्होंने कहा कि "इस स्तर पर, क्रिस दुबई में पाकिस्तान सुपर लीग का दौरा नहीं करेगा। वह आगे स्कैन और देखरेख से गुजरने के लिए ब्रिस्बेन लौट आएंगे। जहां हम उनकी अच्छे से देखरेख करेंगे कि लिन कब तक मैदान में वापसी कर सकते हैं।" हालांकि फिजियों के मुताबिक उम्मीद है कि लिन आईपीएल तक फिट हो जाएंगे। जो 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

Story first published: Wednesday, February 21, 2018, 19:52 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+