Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कभी नहीं देखा गया ऐसा, आउट होते ही बल्लेबाज के सिर से निकलने लगी हीट

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आए दिन मैदान से ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो फिर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसमें किसी फील्डर द्वारा पकड़ा गया कोई खतरनाक कैच भी हो सकता है या फिर किसी खिलाड़ी द्वारा किसी से मस्ती करते हुए का वीडियो भी हो सकता है। फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) के 5वें सीजन में घट रही घटनाएं सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले ये खराब ओपनिंग सेरेमनी के लिए चर्चा में आया फिर एक खिलाड़ी द्वारा डग आउट में फोन का इस्तेमाल होने पर। लेकिन अब आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खतरनाक ओपनर क्रिस लिन का यहां से एक वीडियो सामने आया जिसमें उनके सिर से हीट निकलती हुई दिख रही है।

लिन पीएसएल में लाहाैर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं। लीग का 11वां मैच शुक्रवार को लाहाैर और पेशावर जाल्मी के बीच हुआ। इस दाैरान जब लिन आउट होकर पवेलियन लाैट रहे थे तो उनके सिर से हीट निकलती हुई दिखी जिसका वीडियो ट्विटर पर वायरल किया हुआ है। वीडियो देख सभी हैरान रह गए कि आखिर इतनी हीट कैसे निकल सकती है। लिन के गंजेपन के कारण हीट निकलती साफ दिख रही है। वीडियो शेयर करते हुए पाकिस्तान के एक लेखक ने लिखा- ऐसा कुछ पहले नहीं देखा। सीरियस हीट।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि ये मुकाबला लाहाैर हार गया था। मैच से प्रभावित खेल को 12-12 ओवर का किया गया। पेशावर जाल्मी ने 7 विकेट खोकर टाॅम बैंटन के 15 गेंदों में 34 जबकि हैदर अली के 12 गेंदों में 34 रनों की पारी की मदद से 132 रन बना डाले। जवाब में लाहाैर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी और पेशावर ने 16 रन से मैच अपने नाम कर लिया। लिन ने 15 गेंदों में 4 चाैकों व 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए, लेकिन उनकी ये पारी जीत नहीं दिला सकी। वह 5वें ओवर की पहली गेंद पर ही आउट हो गए, जिस दाैरान उनके सिर पर हीट निकलती दिखी।

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 14:58 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+