
55 गेंदों में 113 रनों की नाबाद पारी
लिन ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 55 गेंदों में 113 रनों की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई ने अपनी पारी में 12 चौके और आठ छक्के लगाए जो कि टी 20 क्रिकेट में केवल दूसरी बार लगे। कलंदर्स ने सुल्तानों को नौ विकेट से हराया और सात गेंद शेष थी।
2 'हफ्ते के लिए मोबाइल फोन बंद कर दो'- COVID-19 पर दिग्गज क्रिकेटर की सलाह
अपनी पारी खेलने के बाद और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद, लिन ने कहा कि वह कोरोनोवायरस के डर के कारण अलगाव में घर बैठने के बजाए मैच खेलेना और छक्के लगाना पसंद करेंगे।

कोरोनावायरस के खतरे पर दिया बयान-
उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर जीतना पसंद करता हूं और अगर मैं घर जाता हूं तो मुझे दो हफ्ते के लिए अलग-थलग बैठना होगा, इसलिए मैं यहां खेलना और छक्के लगाना पसंद करता। अगर मैं घर गया होता तो मैं इसे मिस करता।"
कलंदर एकमात्र फ्रेंचाइजी है जिसके पास अपने सभी विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध थे जबकि बाकियों के गंभीर रूप से

ऑस्ट्रेलिया प्रभावित देशों में शामिल-
क्रिस लिन एक ऐसे देश से आते हैं जहां पर कोरोवायरस को लेकर स्थिति काफी खराब है। उन्होंने पाकिस्तान छोड़ने से पहले कहा-
"मुझे लगता है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं जब हमारी पीठ दीवार से लगी होती है और मुझे लगता है कि हम सही समय पर आ रहे हैं। हम अच्छा खेल रहे हैं और अगर हम वास्तव में खेलते हैं, तो देखों क्या होता है, "लिन ने कहा।


Click it and Unblock the Notifications
