केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप पर सोनल चौहान ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। लोकेश राहुल इस समय भारतीय क्रिकेट में अपनी पुरानी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे राहुल को भारतीय टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया गया है, हालांकि उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह मिल गई है। केएल राहुल भले ही इस समय मुश्किल समय से गुजर रहे हैं लेकिन वे स्पॉटलाइट्स में लगातार बने हुए हैं। राहुल के खबरों में बने रहने की वजह बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ उनके कथित रिलेशन हैं। पिछले कुछ समय में राहुल का नाम काफी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा लेकिन उन्होंने अपनी ओर से हमेशा इस पर चुप्पी साधे रखी।

सोनल चौहान ने किया खुलासा-
राहुल का नाम कभी बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया शेट्टी के बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर, आथिया शेट्टी, निधि अग्रवाल से जुड़ता रहा। इसके अलावा मई 2019 में रिपोर्ट्स ये भी आई थी कि राहुल का बॉलीवुड की एक अन्य कलाकार सोनल चौहान के साथ भी रिलेशन था। इस बारे में सोनल चौहान ने बात करते हुए पर्दा उठाया है। सौनल ने बॉलीवुड बब्बल से बात करते हुए इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल भी नहीं। वह काफी अच्छे क्रिकेटर हैं। वह काफी प्रतिभाशाली और अच्छे खिलाड़ी हैं।'

राहुल की ग्लैमरस लाइफस्टाइल-
क्रिकेट के मैदान पर आकर्षक शॉट्स के अलावा अपनी फैशनेबल लाइफस्टाइल के कारण चर्चित राहुल पिछले कुछ समय से बॉलीवुड गॉसिप में भी छाया हुए है। इसका कारण यह है कि राहुल का नाम विश्व कप के दौरान आथिया शेट्टी के साथ खूब उछला था। लेकिन अभी इस खबर को ज्यादा दिन भी नहीं हुए कि राहुल के एक और लड़की के साथ लिंकअप के किस्से सुर्खियां बटोर रहे थे। यह लड़की और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया शेट्टी के बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर थी।
विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलेंगे पंत, धवन और ये भारतीय क्रिकेटर

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ राहुल के अफेयर के चर्चे-
चर्चाएं हैं कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन सार्वजनिक तौर पर इनमे से किसी ने भी इस अफेयर को स्वीकारा नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि आकांक्षा विश्व कप के दौरान टीम इंडिया को चीयर करने के लिए इंग्लैंड जाने वाली थीं। हालांकि ऐसा नहीं हो सका लेकिन इसी बीच आकांक्षा ने राहुल के प्रदर्शन पर अपनी नजरें जमाए रखी। दरअसल टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद लोकेश राहुल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी जिसमे वह काफी रिलेक्स अंदाज में नजर आ रहे थे। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन दिया- 'यहां आ गई धूप।' यहां तक तो सब ठीक था लेकिन इस पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट आया जिसने फैंस को अटकलें लगाने के लिए छोड़ दिया। आकांक्षा रंजन कपूर ने राहुल की इस पोस्ट पर लिखा था- 'LOVE'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
