For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Citizenship Amendment Bill : असम और त्रिपुरा में हालात खराब, रणजी ट्रॉफी के मैच हुए रद्द

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में भले ही नागरिकता संसोधन बिल पास गो गया हो, लेकिन इसके प्रति विरोध भी जमकर हो रहा है। बीजेपी के लिए यह बड़ी कामयाबी बताई जा रही है, पर पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इस असर अब खेल पर भी देखने को मिला है।

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, असम और त्रिपुरा में होने वाले रणजी ट्रॉफी के मैच रद्द हो गए हैं। दोनों राज्यों में नागरिकता बिल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है, कई जगह सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। इसके अलावा इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन का एक मैच भी नागरिकता संसोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन के कारण मैच स्थगित किया गया है। पूर्वोत्तर यूनाइटेड एफसी और चेन्नईयिन एफसी के बीच होने वाला मैच स्थगित किया गया।

बिल पास होने के खिलाफ असम और त्रिपुरा में जमकर विरोध हो रहा है। लोग सड़कों पर उतर चुके हैं जिस कारण राज्य सचिवालय के पास छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शन को बढ़ता देख डिब्रूगढ़ में सेना बुलाई। इस बीच कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर उनके रास्ते बदल दिए गए हैं। कई ट्रेनों के टाइम-टेबल में भी बदलाव किया गया है।

बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक के तहत 1955 के सिटिजनशिप ऐक्ट में बदलाव का प्रस्ताव है। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आकर भारत में बसे हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इन समुदायों के उन लोगों को नागरिकता दी जाएगी, जो बीते एक साल से लेकर 6 साल तक में भारत आकर बसे हैं। फिलहाल भारत की नागरिकता वही हासिल कर सकता है जो 11 साल तक रहा हो।

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 15:03 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+