चुनावी मैदान पर उतरने को तैयार योदेश्वर दत्त, यहां से BJP के हो सकते हैं उम्मीदवार
नई दिल्ली। पहलवान योगेश्वर दत्त अब कुश्ती से दूरी बनाकर चुनावी मैदान पर बाजी लगाने को तैयार हैं। उम्मीद लगाई जा ररही है कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कुश्ती से संन्यास लेने के बाद उनका राजनीति में पड़ना जिंदगी का नया पड़ाव हो सकता है।
इससे पहले टिकट की दावेदारी में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह का नाम सबसे आगे था। अब कहा जा रहा है कि मौजूदा सांसद रमेश कौशिक अपनी दावेदारी छोड़ सकते हैं. फिलहाल बृजेन्द्र सिंह और योगेश्वर दत्त के बीच मामला फंसता नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि योगेश्वर दत्त भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते है या नहीं।
बजरंग पूनिया के खातिक कुश्ती से संन्यास ले चुके योगेश्वर ने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कुश्ती की 60 किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। योगेश्वर 2014 में स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2012 में भारत सरकार द्वारा उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। योगेश्वर ने पिछले साल 2018 में संन्यास का ऐलान किया था। इस दाैरान उन्होंने कहा था कि अगर उनके पास बजरंग पूनिया जैसा शिष्य नहीं होता तो वे इतनी जल्दी सन्यास नहीं लेते। योगेश्वर अब 2020 के तोक्यो ओलंपिक्स के लिए बजरंग को तैयार कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
