Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इशांत शर्मा को लगा पत्नी से डर, चैलेंज पूरा कर कहा- वो मुझे पक्का मार देगी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इन दिनों #DollyPartonChallenge (डॉली पार्टन चैलेंज) का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर तक इस चैलेंज को ले रहे हैं और अपनी मजेदार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। आईसीसी ने भी कुछ खिलाड़ियों के साथ इस चैलेंज को पूरा किया। आईपीएल टीम आरसीबी ने अपने खिलाडी़ युजवेंद्र चहल के साथ इस चैलेंज को पूरा किया। अब टीम इंडिया के गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया है, लेकिन उनके इस चैलेंज पर भुवनेश्वर कुमार ने उनसे एक सवाल पूछ लिया है।

पत्नी को नहीं पता टिंडर पर हैं

पत्नी को नहीं पता टिंडर पर हैं

भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने अलग-अलग वर्जन शेयर किए। उन्होंने अपने फेसबुक, लिंक्डइन इंस्टाग्राम और टिंडर के प्रोफाइल का कोलाज बनाकर शेयर किया। इस कोलाज को शेयर करते हुए इशांत शर्मा ने लिखा- इस चैलेंज में ये मेरे वर्जन हैं। और मैं अपनी शादी में काफी खुश हूं। अगर मेरी पत्नी प्रतिमा को पता चला कि मैं टिंडर पर हूं तो वह मुझे पक्का मार देगी।

क्या है ये चैलेंज

क्या है ये चैलेंज

बता दें कि यह चैलेंज अमेरिकी सिंगर डॉली पार्टन के नाम पर शुरू हुआ है। जिन्होंने 22 जनवरी को अपने चार अलग-अलग फोटोज का कोलाज बनाकर उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया एप्लिकेशन का नाम देकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद से मानो सोशल मीडिया यूजर्स भी इसके फैन हो गए। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रेटीज ने भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया और अपनी मजेदार तस्वीरें शेयर कीं।

2016 में हुई थी दोनों की शादी

2016 में हुई थी दोनों की शादी

प्रतिमा सिंह के साथ ईशांत की शादी 10 दिसंबर 2016 को हुई थी। प्रतिमा भारत की महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं और उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं। वाराणसी से सोलंकी राजपूत परिवार में जन्मी प्रतिमा के भाई-बहन भी भारत के लिए खेल चुके हैं या खेल रहे हैं। उनकी बहनें दिव्या और प्रियंका ने भारतीय राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है, जबकि प्रशांति सिंह एक अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री विजेता की वर्तमान कप्तान हैं। दिल्ली में हो रहे एक बास्केटबॉल टूर्नामेंट में ईशांत ने पहली बार प्रतिमा को देखा था और तभी अपना दिल हार बैठे थे। ईशांत का कद जहां 6'4'' है, वहीं प्रतिमा की हाइट 5'9'' है।

Story first published: Monday, January 27, 2020, 8:57 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+