वो 3 मैदान जहां 'हिटमैन' रोहित ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
नई दिल्ली। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अपनी पहचान विस्फोटक पारी खेलने से बनाई है। वीरेंद्र सहवाग के रिटायर होने के बाद रोहित ही ऐसे बल्लेबाज उभरकर आए जिन्होंने उनकी कमी खलने नहीं दी। अगर उनका दिन हो तो फिर गेंदबाजों की धुनाई के साथ छक्कों की बरसात होना भी तय हो जाता है। रोहित छक्के लगाने में कितना आनंद उठाते हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 121 छ्क्के लगा चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे रोहित के वो 3 फेवरेट मैदान जहां पर उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

1. चिन्नास्वामी स्टेडियम
बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम रोहित के लिए हमेशा लकी साबित हुआ है। यहां पर उन्होंने अबतक 29 छक्के बरसा दिए हैं। रोहित ने यहां पर 4 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 109.25 की औसत के साथ 437 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 की 3 पारियों में 1 छक्का लगाया है।

2. विशाखापट्टनम
विशाखापट्टनम के मैदान में खेली गई 10 पारियों में रोहित शर्मा ने 25 छक्के लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में ही रोहित शर्मा ने ओपनर बल्लेबाज के तौर पर अपने पहले टेस्ट मुकाबले में ही 176 रन की यादगार पारी खेली थी और उस पारी के दौरान 13 छक्के लगाए थे जो कि किसी भी टेस्ट पारी में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।

3. मोहाली
रोहित ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 17 छक्के अभी तक लगाए हैं। इसी के साथ वह मोहाली में वनडे में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाले भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में खेले गए अपने पांच मुकाबलों के दौरान 102.50 की औसत के साथ 410 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
