IND vs NZ: ऑकलैंड में दूसरी हार से निराश विलियमसन ने बताई वजह, क्यों पिट रही कीवी टीम
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में विराट सेना ने एक बार फिर से कीवी टीम को धूल चटाते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने इससे पहले शुक्रवार को न्यूजीलैंड की टीम को 6 विकेट से करारी हार दी थी।
और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में इन 5 खिलाड़ियों के दम पर फहरा तिरंगा, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गये दूसरे टी20 मैच में भारत के हाथों 7 विकेट से मात झेलने के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन ने बताया कि आखिरकार क्यों उनकी टीम को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में किस जगह पर उनके खिलाड़ी समझने में पीछे रहे गये और उनकी टीम को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IND vs NZ: युवराज सिंह-सुरेश रैना को पीछे छोड़ केएल राहुल निकले आगे, ईडन पार्क में रचा इतिहास

हार के बाद टीम की बल्लेबाजी पर फोड़ा ठीकरा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि भारत के खिलाफ उनकी टीम के बल्लेबाजों को बेहतर करने की जरूरत थी जिसे वो आज करने में नाकामम रहे इसलिये उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
मैच के बाद कप्तान विलियम्सन ने कहा, 'हमें थोड़ा बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि पिच में कुछ ज्यादा बदलाव थी। हमें धीमी विकेट पर विकेट लेने की जरूरत थी। हम 15-20 रन दूर थे। हमें अगले मैच में बेहतर करने की जरूरत है। भारत जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमें एक टीम के रूप में आगे बढ़ते रहने की आवश्यकता है।'

15-20 रन पीछे रह गई कीवी टीम
केन विलियमसन ने मैच के बाद बताया कि हम आज के दिन 15-20 रन पीछे गये वरना स्पिनर्स के बदौलत हम मैच को जीत के करीब ले जायेंगे।
विलियम्सन ने कहा, 'यह एक मुश्किल दिन था और पिच भी पहले मैच से थोड़ी अलग थी। मैच में टक्कर दे सकने वाले स्कोर के लिए हमें 15-20 रन और बनाने की जरूरत थी। भारतीय गेंदबाजों को इसका श्रेय दिना जाना चाहिए, जिन्होंने हमें रोके रखा। साथ ही भारत टीम को भी श्रेय देना चाहिए, जिन्होंने हमें दबाव में रखा और खेल के सभी विभागों में पछाड़ दिया।'

विलियमसन ने बताया जीत के लिये किस बात की थी दरकार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी, जिसे भारत ने 15 गेंद रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
कीवी कप्तान ने आगे कहा, 'हमारे पास इस छोटे मैदान पर 130 रन थे और हमें जल्दी-जल्दी विकेट लेने की जरूरत थी। मुझे लगता है कि स्पिनरों के साथ हम मैच को वहां तक ले जाने में सक्षम थे, जहां से कुछ हासिल किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और मैच को अंत तक लेकर गए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
