Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA vs ENG: ICC ने वरनैन फिलैंडर पर लगाया जुर्माना, करियर के आखरी मैच में जोड़ा डेमिरिट अंक

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में प्रोटीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तीसरे मैच में कगिसो रबाडा पर सेलिब्रेशन के अंदाज को लेकर आईसीसी ने डेमिरट अंक लगा दिया था और जिसकी वजह से वह तीसरे और आखिरी मैच में नहीं खेल सके। अब चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम को वरनैन फिलैंडर के रूप में एक और झटका लगा है। वरनैन फिलैंडर अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं लेकिन आईसीसी ने उनके आखिरी मैच में उन्हें खुल के जश्न मनाने पर आजादी नहीं देते हुए उन पर जुर्माना लगा दिया है और 1 डेमिरिट अंक भी जोड़ दिया।

वांडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में वर्नोन फिलैंडर ने दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को आउट करने के बाद उनके व्यवहार के लिए जुर्माना लगाया है। उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने बताया लोकेश राहुल नहीं यह थे मैच के असली हीरो, जमकर की तारीफ

आईसीसी ने रविवार को एक बयान में कहा, 'इंग्लैंड के खिलाफ वांडर्स स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट के दूसरे दिन आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज फिलेंडर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।'

गौरतलब है कि फिलेंडर ने मैच से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी कि वो इंग्लैंड सीरीज के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इसलिये आईसीसी के इस डेमेरिट अंक का कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है।

और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में इन 5 खिलाड़ियों के दम पर फहरा तिरंगा, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

आपको बता दें कि चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 248 रन पर ऑल आउट हो गई है। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिये चौथी पारी में 466 रनों की दरकार है।

Story first published: Monday, January 27, 2020, 11:59 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+