Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSKvsMI Match Preview: जीत का चाैका लगाने के इरादे से उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स टीम

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का 15वां मुकाबला वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स आैर मुंबई इंडियंस के बीच होगा। चेन्नई लगातार तीन जीतें दर्ज कर लय में बरकरार है। इनकी नजरे लगातार चाैथी जीत पर रहेंगी तो वहीं मुंबई अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम को 3 मैचों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में से चार मुंबई ने जीते। कुल मिलाकर दोनों के बीच 26 मैच खेले गए जिनमें से 14 मुंबई ने जीते। इस बार चेन्नई का पलड़ा भारी लग रहा है और खास तौर पर धोनी शानदार फॉर्म में है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में 46 गेंद में 75 रन बनाये । मुंबई को अपने पिछले मैच में किंग्‍स इलेवन पंजाब के हाथों 8 विकेट की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था।'

दोनों ही टीमों में कई सुपरस्‍टार मौजूद हैं और इसी वजह से फैंस को रोमांचक मैच की उम्‍मीद है। मुंबई का मिडिल ऑर्डर इस बल्‍लेबाज पर निर्भर रहेगा। युवी ने अपनी बल्‍लेबाजी से काफी प्रभावित किया है और वह टीम की नई जान बन रहे हैं। चेन्‍नई में धाकड़ों की कमी नहीं है, ऐसे में युवी भी अपना जल्‍वा बिखेरने में पीछे नहीं रहना चाहेंगे। चेन्‍नई के खिलाफ वह बेहतरीन प्रदर्शन करके फैंस को जरूर खुश करना चाहेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
मुंबई- क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, अलजारी जोसेफ/लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और मयंक मार्कंडे।

चेन्नई- शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर/हरभजन सिंह और इमरान ताहिर।

Story first published: Wednesday, April 3, 2019, 9:34 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+