वार्नर और स्मिथ के आने के बाद कहां जाएंगे एरोन फिंच, जानिए खुद फिंच की जुबानी
नई दिल्ली। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की एक साल लंबा बैन झेलने के बाद आईपीएल के जरिए क्रिकेट में फिर से दमदार वापसी होने जा रही है। दोनों की कंगारू दिग्गजों के लिए विश्व कप के लिए खुद को तैयार करने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म भी है। इसमें भी कोई शक नहीं है कि आईपीएल के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में जगह मिलनी है।
वार्नर ऑस्ट्रेलिया की टीम में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर नजर आते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के नियमित ओपनिंग बल्लेबाज एरोन फिंच के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है क्योंकी हाल के समय में उनका फार्म काफी डावांडोल रहा है। इस साल फिंच से 8 वनडे पारियों में केवल 22.87 रन बनाए हैं और कंगारू टीम के दूसरे ओपनिंग के तौर पर उस्मान ख्वाजा का हालिया प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है। फिंच के सामने अब वार्नर के आने के बाद क्या विकल्प बचता है इस बारे में जानकारी खुद फिंच ने दी है।
फिंच ने कहा, 'अगर मुझे नंबर 6 पर बैटिंग करनी पड़े तो मैं करूंगा। अगर टॉप पर करनी हो या नंबर तीन या चार पर तो मैं ये भी करने के लिए तैयार हूं।' फिंच ने कहा किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी है ये उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। बता दें फिंच और ख्वाजा की जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से एक बार फिर ओपन करती हुई दिखाई दे सकती है। यह सीरीज शारजाह में खेली जाएगी। फिंच-ख्वाजा ने भारत के साथ हुई सीरीज में जीरो, तीन, 76, 83 और 193 रनों की भागेदारियां निभाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
