IND vs NZ: रोहित ने शमी को बताया मैच का असली हीरो, जीत के बाद मांगी बिरयानी
नई दिल्ली: रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में एक स्वभाविक हिटर और लीडर भी माना जाता है। महान प्रतिभा होने के बावजूद रोहित के अंदर जो विनम्रता है उसके सभी कायल हैं। एक बार फिर से रोहित ने हैमिल्टन में सुपर ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्के जड़कर भारत को टी20 सीरीज में निर्णायक जीत दिलाई। यह भारत की न्यूजीलैंड में पहली टी20 सीरीज जीत है। लेकिन मैच के बाद रोहित ने जीत का श्रेय खुद को देने से साफ इंकार कर दिया है।

शमी के ओवर ने दिलाई जीत, मेरे छक्कों ने नहीं
रोहित ने मोहम्मद शमी को मैच का विजेता बताते हुए कहा है कि शमी ने भारत को मैच जिताया। रोहित ने कहा- ये शमी द्वारा फेंका गया अंतिम ओवर था जिसने हमको जीत दिलाई ना की मेरे द्वारा मारे गए दो छक्कों से जीत आई है। शमी ने अंतिम ओवर में ओस के बावजूद शानदार गेंदबाजी की और 9 रनों का डिफेंड किया जबकि न्यूजीलैंड को दो सेट बल्लेबाज तब क्रीज पर मौजूद थे। एक 95 पर खेल रहा था और दूसरा उनका सबसे अनुभवी बल्लेबाज था।

सोशल मीडिया पर भी शमी की तारीफ की
इतना ही नहीं, रोहित ने सोशल मीडिया पर भी शमी की खुलकर तारीफ और उनको ही जीत का हीरो बताया। रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- गंभीरता से, क्या मैच था। शमी के ओवर ने हमको जीत दिलाई। विलियमसन ने भी शानदार प्रयास किया।
ODI में डबल सेंचुरी मारना चाहता हैं पाक का U-19 खिलाड़ी, रोहित शर्मा को बनाया 'रोल मॉडल'
View this post on InstagramA post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on
'शमी भाई आज तो बिरयानी बनती है'
रोहित की इंस्टाग्राम पोस्ट भी काफी मजेदार है जिसमें उन्होंने शमी से बिरयानी की खास मांग की है। रोहित ने दो फोटो पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है- क्या मैच था. हमारे लिए महान सीरीज जीत. शमी भाई आज तो बिरयानी बनती है.

शमी का वो शानदार आखिरी ओवर
बता दें कि न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 9 रन जीत के लिए चाहिए थे। भारत जीत से लगभग बाहर होता नजर आ रहा था क्योंकि आखिरी ओवर फेंकने आए शमी ने पहली ही गेंद पर राॅस टेलर से छक्का खा लिया। वहीं दूसरी गेंद पर एक रन दिया। ऐसे में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 4 गेंदों में 2 रन चाहिए थे कि तीसरी गेंद पर शमी ने विलियमसन को आउट कर मैच फंसा दिया। चाैथी गेंद पर टिम शेफर्ड रन नहीं बना सके। ऐसे में चाैथी गेंद पर उन्होंने एक रन ले लिया। अब मैच बराबरी पर आ चुका था। न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए था। सामने थे टेलर लेकिन शमी ने उन्हें याॅर्कर डालते हुए बोल्ड कर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाए तो भारत ने रोहित की बदाैलत 20 रन बना दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
