BCCI Annual Awards: चेतेश्वर पुजारा को मिलेगा दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में साल 2018-19 सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को बीसीसीआई ने सालाना अवॉर्ड समारोह में पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। रविवार को मुंबई में आयोजित हो रहे इस समारोह में चेतेश्वर पुजारा को सत्र 2018-19 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के लिये दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा।
और पढ़ें: INDvNZ: फिटनेस टेस्ट में फेल नहीं हुए हैं हार्दिक पांड्या, इस वजह से कीवी दौरे से किया गया बाहर
इस मौके पर बीसीसीआई चेतेश्वर पुजारा को एक ट्रॉफी समेत 2 लाख रुपये के चेक से भी सम्मानित करेगी। चेतेश्वर पुजारा ने 2018-19 सत्र के दौरान भारत के लिये 8 टेस्ट मैच खेले जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 677 रन बनाये। चेतेश्वर पुजारा ने इस सत्र में 52.07 की औसत से रन बनाये जिस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 193 रहा।
और पढ़ें: आपके वोट से क्रिकेट का ऑस्कर जीत सकता है भारतीय टीम का यह लम्हा, जानें क्या है प्रक्रिया

टेस्ट के मुकाबले लोकप्रिय हो रहा है टी20 क्रिकेट
पुरस्कार को लेकर पुजारा ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि उनके नाम को इस सम्मान के लिये घोषित किया, इसके साथ ही उन्होंने टी20 की बढ़ती लोकप्रियता के बीच पारंपरिक टेस्ट प्रारूप को बचाने के लिये मशक्कत की बात की।
पुजारा ने इएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए माना कि टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, हालांकि बावजूद इसके उन्हें उम्मीद है कि पारंपरिक टेस्ट प्रारूप में अभी काफी समय तक कोई बदलाव नहीं होगा।

अभी लंबे समय तक खेला जायेगा टेस्ट क्रिकेट
उन्होंने कहा, ‘समय बदल रहा है और सफेद गेंद का क्रिकेट लोकप्रिय बन गया है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट हमेशा विशेष है और यह हमेशा विशेष रहेगा। साथ ही हम उम्मीद करते हैं कि यह जितना संभव हो, उतने समय तक जारी रहे।'
उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने हाल ही में प्रस्ताव दिया था कि 2023 से टेस्ट क्रिकेट को 4 दिवसीय कर दिया जाये। हालांकि आईसीसी के इस प्रस्ताव पर उसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग समेत मौजूदा खिलाड़ियों का भी विरोध झेलना पड़ा।

सचिन, द्रविड़ के खास क्लब में शामिल हुए चेतेश्वर पुजारा
शनिवार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 50वां शतक पूरा करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उनकी यह पारी न्यूजीलैंड दौरे पर आत्म-विश्वास को बढ़ाने का काम करेगी।
गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गये हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 50 शतक लगाने का कारनामा किया है। वह सचिन तेंदुलकर (81), सुनील गावस्कर (81) और राहुल द्रविड़ (68) के बाद ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ नाबाद 161 रनों की पारी खेलकर वह यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने।

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले यह पारी रहेगा बेहद खास
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज होनी है। भारत के लिये यह टेस्ट दौरा इसलिये भी अहम है क्योंकि अगर भारतीय टीम को इस दौरे पर एक जीत हासिल हो जाती है तो वह 420 अंक के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बेहद करीब पहुंच जायेगा, जिसका आयोजन 2021 में होना है।
उन्होंने कहा, ‘अगर आप ऐसे दौरों से पहले इस तरह की उपलब्धि हासिल करते हैं तो आपका मनोबल बढ़ता है और आप अपने खेल पर ज्यादा भरोसा करना शुरू कर देते हो। ऐसा इसलिये है क्योंकि जब आप विदेश जाते हो तो आप चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेलते हो और आपको अपने खेल पर भरोसा करना होता है और अपनी तैयारियों पर विश्वास रखना होता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
