सिडनी टेस्ट : दो टेस्ट खेलने वाले मयंक अग्रवाल ने की सुनील गावस्कर और पृथ्वी शॉ की 'बराबरी'
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहले दिन ही 4 विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सकी।
केएल राहुल सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन मयंक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली हालांकि अपनी इस पारी को वह शतक में परिवर्तित नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने 112 गेंदों का सामना करते हुए उपयोगी 77 रन बनाए। मयंक अग्रवाल की इस पारी से भारत को मजबूती तो मिली ही इसके साथ ही उन्होंन अपने नाम खास रिकॉर्ड हासिल कर लिया।
सुनील गावस्कर की बराबरी:
चेतेश्वर पुजारा और मयंक के बीच 116 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद मयंक एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में नाथन लॉयन की गेंद पर स्टार्क को कैच थमा बैठे। उनकी इस पारी की बदौलत वह सुनील गावस्कर और पृथ्वी शॉ की बराबरी कर ली। मयंक अग्रवाल ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 76 रन बनाए थे। सिडनी टेस्ट में 77 रनों की पारी में मयंक ने 7 चौके और दो छक्के भी जड़े।
दरअसल, मयंक अग्रवाल ऐसे तीसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर की पहली तीन पारियों में दो अर्धशतक जड़े हैं। 27 साल के मयंक ऐसे 8वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कम से कम 2 बार 50 से ज्यादा रन बनाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
