इंग्लैंड ने सरेआम की बेईमानी, पोल खुली तो फिर भारत से मिली करारी हार
नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आपको ईमानदारी के साथ खेलना होता है। अगर कोई खिलाड़ी चालाकी करता भी है तो कैमरे में उसकी गलती पकड़े जाना आसान है। लेकिन यह जानते हुए भी कई बार खिलाड़ी होशियारी दिखाते हुए बेईमानी करने पर उतर आते हैं। आस्ट्रेलिया में चल रही टी20 क्रिकेट की त्रिकोणीय सीरीड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम में भी ऐसा वाकया दिखा जिसने एक समय सबको हैरान कर दिया। इंग्लैंड की महिला टीम ने सरेआम बेईमानी की लेकिन जब पकड़े गए तो फिर भारत से करारी हार का सामना करना पड़ा।

विकेटकीपर ने दिखाई चालाकी
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड और भारत की महिला टीम के बीच कैनबेरा में हुआ। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में जब ओपनिंग जोड़ी शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के रूप में उतरी तो दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी एलैन जोंस ने कैच लेते दाैरान चालाकी दिखाने की कोशिश की। दूसरा ओवर कैथरीन ब्रंट फेंकने आई। सामने थीं मंधाना। ओवर की पहली ही गेंद पर मंधाना ने ऑफ साइड शाॅट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

कैमरे में सामने आई बेईमानी
विकेटकीपर एमी ने कैच लकप लिया लेकिन वो अंतिम समय गेंद को हाथ से निकाल बैठीं। गेंद जमीन पर लग गई लेकिन बावजूद इसके एलैन ने चालाकी दिखाते हुए गेंद को तुरंत उठा लिया और कैच की अपील कर दी। ऊधर पूरी टीम विकेट लेने का जश्न मनाने लग पड़ीं। मंधाना भी पवेलियन लाैट चुकी थीं और तीसरे नंबर की बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिक्स भी मैदान पर आ गईं, लेकिन तभी थर्ड अंपायर ने चैक किया तो रिप्ले में साफ दिखा कि अंतिम समय गेंद नीचे लग चुकी थी। कुछ देर बाद अंपायर ने फैसला बदलते हुए मंधाना को नाॅट आउट दे दिया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

फिर भारत से मिली करारी हार
चालाकी में नाकाम इंग्लैंड महिला टीम को इसका खामियाजा हार के साथ भुगतना पड़ा। मंधाना ने शैफाली के साथ फिर पहले विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी की। हालांकि मंधाना 15 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत काैर की 34 गेंदों में 42 रनों की बदाैलत शेष 3 गेंदे रहते 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। शैफाली ने 30 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
