आईपीएल : दिल्ली ने चेन्नई को दिया 186 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेयर डेविल्स टीम के लिए अनुभवी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तूफानी अर्धशतक लगाया। सहवाग की इस नायाब पारी की बदौलत डेयर डेविल्स टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 185 रन बनाने में सफल रही।
सहवाग ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और तीन छक्के लगाए लेकिन उनके अलावा शीर्ष क्रम का कोई और बल्लेबाज टीम के लिए विशेष योगदान नहीं दे सका। तिलकरत्ने दिलशान (15), डेविड वार्नर (6), कार्यकारी कप्तान दिनेश कार्तिक (19) और अब्राहम डिविलियर्स (2) ने निराश किया।
मिथुन मन्हास ने बेशक 22 गेंदों पर पांच चौको की मदद से 32 रनों की नाबाद पारी खेली। रजत भाटिया ने भी नौ गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की सहायता से 21 रन जोड़े। अमित मिश्रा 6 रन पर नाबाद लौटे।
चेन्नई की ओर से स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने दो-दो विकेट लिए जबकि आर. अश्विन और जोगिंदर शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में डेयर डेविल्स की टीम का यह चौथा और सुपर किंग्स का तीसरा मैच है। दिल्ली की टीम को दो मुकाबलों मे जीत मिली है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर सुपर किंग्स को एक मैच में हार और एक में जीत मिली है। दोनों टीमों के नियमित कप्तान इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
डेयर डेविल्स के कप्तान गंभीर और सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हैं। दिल्ली की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में है जबकि चेन्नई टीम की कमान सुरेश रैना संभाल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications