डेक्कन चार्जर्स के बल्लेबाज एंड्रयू सायमंड्स 33 और हर्शल गिब्स 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। चार्जर्स का पहला विकेट एडम गिलक्रिस्ट के रूप ेमें गिरा। उन्होंने 12 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 33 रन बनाए।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। किंग्स इलेवन को दोनों मैचों में हार मिली है जबकि मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स की टीम एक मैच जीतने में सफल रही है।
एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली डेक्कन चार्जर्स टीम को कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ हार मिली थी जबकि उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर इस सत्र में अपना खाता खोला था।
दूसरी ओर, कुमार संगकारा की कप्तानी में खेल रही किंग्स इलेवन टीम को बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।