हार्दिक पांड्या की जोरदार वापसी, जानिए किस टीम के खिलाफ लिए पांच विकेट
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने चोट के बाद वापसी के बाद शानदार वापसी की है। रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए पांच विकेट चटकाए। इस दौरान पांड्या ने 19 ओवर फेंके और मंबई के पांच बल्लेबाजों को शिकार बनाया। इस दौरान टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा इस रणजी सीजन में पांड्या की तुलना का कोई खिलाड़ी नहीं है।
इस मैच में बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की निर्णय लिया था।पांड्या ने पहली पारी में 18.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 81 रन देते हुए पांच विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन फेंकते हुए ये भी साबित कर दिया कि वह अब वापसी के लिए तैयार हैं।गौरतलब है कि टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए पांड्या मैदान पर बुरी तरह घायल हो गए थे।
चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज में भी पांड्या को बाहर ही रहना पड़ा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भी वह टीम नहीं चुने गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
