पांच छक्के लगाने के बाद धोनी को देना पड़ा जुर्माना
महज 15 गेंदों में टीम का स्कोर 150 से 200 पहुंचा
धोनी ने पारी के 18वें ओवर में पांच छक्के लगाये। जिससे उन्होने मात्र 16 गेंदों में ही अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। जो कि चैम्पियंस लीग का सबसे तेज अर्द्धशतक है। यह ओवर थिसारा परेरा ने किया। जिसमें उन्होने दो वाइड गेंदें फेंकी। दूसरी गेंद पर दो रन लेने के बाद कप्तान धोनी ने लगातार चार छक्के लगाकर अपने घरेलू दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। यह धोनी की पारी का ही कमाल था कि मात्र पंद्रह गेंदों में ही टीम का स्कोर 150 से 200 रन पहुंच गया।
सिर्फ एक गेंद पर ही नहीं बना कोई रन
धोनी ने 19 गेंदों का सामना किया। जिसमें से उन्होने सिर्फ एक गेंद पर ही कोई रन नहीं बनाया। बाकी 18 गेंदों में आठ छक्के, एक चौका के अलावा सिंगल्स और डबल्स लिये।
सास बहू ने साथ देखा मैच
आईपीएल के ज्यादातर मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ ही रहने वाली कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी इस बार मैदान में तो नहीं थी लेकिन वह घर पर अपनी सास के साथ मैच देख रही थी और ट्विटर पर इसके अपडेट्स दे रही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
