Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

18 रन पर ऑल आउट हुई टीम, 12 मिनट में विपक्षी टीम को मिली जीत

नई दिल्ली। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में कब कौन सा रिकॉर्ड बन जाए या टूट जाए यह कहना बहुत ही मुश्किल होता है। क्रिकेट की दुनिया में अब तक आपने कई आश्चर्यजनक रिकॉर्ड के बारे में पढ़ा और सुना होगा लेकिन आज जिस मैच का स्कोर बोर्ड पूरी दुनिया में सुर्खियां बना हुआ उसे जानकर शायद क्रिकेट के 'अनिश्चितता का खेल' होना सच लगेगा। दुनियाभर में क्रिकेट को जन्म देने वाले देश इंग्लैंड के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं। आज जिस रिकॉर्ड की बात हम आपको बताने जा रहे हैं वह भी इंग्लिश क्रिकेट से ही सामने आई है। इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट की धूम मची है। क्रिकेट के मैदान से आज जानिए एक ऐसी रिपोर्ट जिसे जानने के बाद हो सकता है शायद आपको भरोसा न हो लेकिन ऐसा हुआ है। क्रिकेट के इतिहास में ये स्कोरबोर्ड हमेशा के लिए एक रिकॉर्ड की तरह दर्ज हो जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर बने इस रिकॉर्ड को जहां फैंस के होश उड़ गए वहीं पूरी दुनिया में यह मैच चर्चा का विषय बना हुआ है।

बेकनेहम क्रिकेट क्लब की टीम 18 रन पर ऑल आउट

बेकनेहम क्रिकेट क्लब की टीम 18 रन पर ऑल आउट

इंग्लिश केंट काउंटी की घरेलू लीग में बेकनेहम क्रिकेट क्लब की टीम 18 रन पर ऑल आउट हो गई। क्लब क्रिकेट के इतिहास में यह 152 सालों में सबसे कम स्कोर है। वहीं विपक्षी टीम बेक्सले क्लब ने यह लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए 12 मिनट में हासिल कर लिया। 49 मिनट तक खेली गई बेकनेहम की पूरी पारी में 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। यह मैच शेफर्ड नीम क्रिकेट लीग के मैदान में आयोजित हुआ।

152 सालों में बना सबसे कम स्कोर

152 सालों में बना सबसे कम स्कोर

बेकनेहम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन उनका पहला विकेट महज 5 रन के स्कोर पर गिरा और देखते ही देखते तो पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए इस मैच में बेकनेहम के 11 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए अलेक्जेंडर सेन और विलियम मैकविकर ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 4 रन बनाए। बेक्सले के जिन गेंदबाजों ने बेकनेहम की टीम की कमर तोड़ दी उनमें से जेसन बेन ने 12 रन देकर 4 विकेट झटके वहीं मैक्लॉयड ने अपने 6 ओवर में दो मेडन ओवर फेंककर 5 रन खर्च किए और विपक्षी टीम के 6 विकेट झटके।

5 खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए

5 खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए

बेकनेहम ने अपने शुरुआती चार विकेट महज 9 रन पर खो दिए। अगले ही ओवर में इस टीम के दो और विकेट गिर गए और स्कोर 12/6 हुआ। किसी तरह टीम ने गिड़ते-पड़ते 18 रनों का आंकड़ा छुआ और इनके सभी खिलाड़ी आउट हो गए। इसके बाद जब बेक्सले क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने 3.3 ओवर में 12 मिनट के भीतर ही जीत दर्ज कर ली। इस लक्ष्य को पार करने के लिए विपक्षी टीम को कोई भी विकेट नहीं गंवाना पड़ा और उन्होंने यह मैच 10 विकेट से जीता। बेक्सले के ओपनर्स क्रिस्टोफर लॉस ने (नाबाद) 4 रन और एडेन गिग्स ने 12 रनों की पारी खेली। बेकनेहम के गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी में 6 अतिरिक्त रन भी लुटाए।

Story first published: Wednesday, July 25, 2018, 15:52 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+